Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

यमुनानगर:भाजपा यमुना नगर मंडल के प्रशिक्षण शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओं को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया

यमुनानगर, 17 दिसम्बर( )भाजपा यमुना नगर मंडल के प्रशिक्षण शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओं को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे हरियाणा में मंडल स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, उसी कड़ी के अंतर्गत भाजपा यमुनानगर मंडल के प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन के सत्र की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विभोर पहुजा ने की व वक्ता के तौर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य करनेश शर्मा मौजूद रहे। भाजपा मंडल के प्रशिक्षण शिविर के प्रथम दिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड भी कार्यकर्ताओं के बीच मार्गदर्शन करने के लिए पहुंचे थे। आज प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन भाजपा नेता करनेश शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर वर्ग हर धर्म की पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी का फैलाव बहुत तेजी से हो रहा है। भाजपा की केंद्र में सरकार है और बहुत से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी हुई है। भाजपा मंडल अध्यक्ष विभोर पहुजा ने कहा कि मंडल स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में 100 से ज्यादा सक्रिय भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में बहुत सी महिलाओं ने भी दोनों दिन शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त किया है। जिला प्रशिक्षण प्रमुख भारत भूषण जुआल ने कहा कि महिलाओं व युवाओं का रुझान भारतीय जनता पार्टी की तरफ बढ़ रहा है। प्रशिक्षण लेने से कार्यकर्ता का विकास होता है, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने सत्र के अंत में सभी भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओ का धन्यवाद किया व प्रशिक्षण के दौरान सिखाई गई बातों को असल जिन्दगी में अमल करने के लिए कहा। इस दौरान विधायक घनश्याम दास अरोडा, भाजपा जिला प्रशिक्षण प्रमुख भारत भूषण जुआल, चेयरमैन रामनिवास गर्ग, चेयरपर्सन रोजी मलिक आनंद, भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला, आईटी सैल जिला संयोजक आदित्य चावला, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, जिला उपाध्यक्ष सुमित गुप्ता, पूर्व चेयरमैन रीषीपाल सैनी, अमन सागर, सतीश शर्मा, राजेश कुमार, नाथी राम, राजीव गर्ग, विनय अग्रवाल, राम नारायण, अजय वर्मा व भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad