Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

यमुनानगर:-ट्रैफिक पुलिस द्वारा हल्के व भारी वाहनों को लगाए गए रिफ्लेक्टर

यमुनानगर:-ट्रैफिक पुलिस द्वारा हल्के व भारी वाहनों को लगाए गए रिफ्लेक्टर पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि गुरुवार को  पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के दिशा निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस ने हर छोटे बड़े वाहन पर रिफ्लेटर टेप लगाने का अभियान चलाया। यातायात प्रबंधक उप निरीक्षक संदीप कुमार के नेतृत्व में चले अभियान में सैकड़ों छोटे बड़े वाहनों को  रिफ्लेक्टर टेप लगाकर कवर किया गया। यातायात प्रबंधक संदीप कुमार ने बताया कि प्रयोग बेशक छोटा हो, लेकिन इससे हादसे नही होंगे। लोग सड़क पर सुरक्षित सफर कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि धुंध कोहरे के सीजन में टेप दूर से चमकती है। ऐसे में वाहन चालक दूरी पर चलते हैं। कई बार तो टेप लगे वाहन के पीछे पिछला वाहन चालक कई किलोमीटर तक चलता रहता है। इससे अगला पिछला दोनों चालक सुरक्षित रहते हैं। यातायात प्रबंधक ने आह्वान किया कि जो कोई बिना टेप के वाहन चला रहा है वो प्राथमिकता से टेप को लगवाए ताकि वह और दूसरा दोनों हादसों से बच सके। इसी तरह उन्होंने यातायात नियमों की पालना के लिए भी अभियान चलाया। उधर  पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने कहा कि ये अभियान निरंतर जारी रहेगा। धुंध कोहरे के सीजन में लोग सावधानी से चलें। यात्रा करने से पहले मौसम का भी पूर्व अनुमान  लें। 

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad