यमुनानगर:संत निश्चल सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वूमेन में दो दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला का हुआ आयोजन
December 18, 2020
0
कक्षा को बाल केंद्रित बनाने के लिए डिजिटल तकनीकों की दी जानकारी
-संत निश्चल सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वूमेन में दो दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला का हुआ आयोजन
यमुनानगर, 17 दिसंबर - संतपुरा स्थित संत निश्चल सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वूमेन में शिक्षकों की आवाज-गुरुशाला संस्था के सौजन्य से दो दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का निदेशन करते हुए डाॅ सुनीता अग्रवाल और डाॅ वंदना अग्रवाल ने बताया कि कार्यशाला चार सत्र में संपन्न हुई। पहले सत्र का विषय हाइब्रिड क्लासरूम रहा, जिस पर विपुल रेडी, डॉक्टर सुमन सचदेवा, शशांक पांडे ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने वक्तव्य दिए। इस सत्र में कक्षा को बाल केंद्रित बनाने के लिए कौन-कौन सी डिजिटल तकनीकों का प्रयोग करना चाहिए तथा इन तकनीकों का प्रयोग करके छात्र किस प्रकार स्वयं अधिगम कोचिंग को प्राप्त कर सकते है पर चर्चा की गई। दूसरे सत्र का विषय सामाजिक व भावात्मक अधिगम रहा, इस सत्र में माया मैनन, रिचा गुप्ता, अनुज श्रीवास्तव मुख्य वक्ता रहे। जिन्होंने सामाजिक व भावात्मक अधिगम पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि तीसरे सत्र का मूल विषय मानव और प्रकृति रहा। इस सत्र में डॉक्टर श्रीधर बाबू, अमृता कस्तूरीरंगन, स्वाति बंसल ने प्रकृति की सुरक्षा विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि अध्यापक ही कक्षा में बच्चों को प्रकृति के साथ शांतिपूर्वक संबंध बनाने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। कार्यशाला के अंतिम सत्र का मूल विषय नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 के तहत द फ्यूचर ऑफ द जॉब ऑफ टीचर एंड एजुकेटेर ज्वलंत विषय पर चर्चा की गई। इस सत्र में डॉ मनीषा, वंशिका जैन, मनीषिका जैन, संजीवनी चंद्राकर, डॉ सुनीता गांधी, निखिल पवार ने अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने इसे शिक्षकों और छात्रों के भविष्य के लिए लाभकारी बताया। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में कॉलेज की सभी प्रवक्ताओं के साथ-साथ डीएलएड और बीएड की छात्राओं ने भी पूर्ण उत्साह से अपनी सहभागिता दी।
उन्होंने बताया इस कार्यशाला में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे ब्लॉग राइटिंग, कंटेंट राइटिंग, क्विज इत्यादि प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि बबीता, शिवानी, वर्षा, मनप्रीत, तमन्ना, छवि, मेघा इत्यादि छात्राओं का लाइव टेलीकास्ट हुआ। जिसमें उन्होंने प्रश्न मंच में बहुत सुंदर ढंग से अपनी भागीदारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यशाला के अंत में श्रोताओं की शंकाओं का निवारण करने हेतु पैनल डिस्कशन का भी आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में भाग लेने वाले सभी प्रवक्ताओं तथा छात्रों को ऑनलाइन ही प्रमाण पत्र आवंटित किए गए। कार्यशाला के समापन पर काॅलेज प्रिंसिपल डाॅ अंजू वालिया और गुरुशाला संस्था के निर्देशक ने मुख्य वक्ताओं तथा सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद किया।
Tags

