यमुनानगर:जगाधरी:-भाजपा छछरौली मंडल व प्रतापनगर मंडल में कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग हुआ आयोजित -हरियाणा कैबिनेट मंत्री:(शिक्षा-वन व अन्य प्रभार) कंवरपाल गुर्जर
भाजपा कार्यकर्ता भाजपा पार्टी की रीढ़ की हड्डी है, भाजपा में कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान दिया जाता है,भाजपा कार्यकर्ता जमीन से जुडा हुआ होता है यह शब्द कहे कैबिनेट शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने
भाजपा छछरौली मंडल का प्रशिक्षण वर्ग राधा कृष्ण मंदिर छछरौली में आयोजित हुआ व प्रतापनगर प्रशिक्षण वर्ग निरंकारी भवन में आयोजित हुआ,प्रशिक्षण वर्ग की शुरूआत भाजपा नेता मेहरचंद गहलोत,भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा,छछरौली अध्यक्ष कल्याण सिंह,प्रतापनगर अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल,मंडल महामंत्री जगदीश धीमान,महामंत्री शिवकुमार लेदी,विजय सिंगला, बलविंदर मुजाफत, कैलाशचंद्र भंगेडा ,जिला प्रशिक्षण प्रमुख भारत भूषण जुआल ,वरिष्ठ नेता मुकेश दमोपुरा,जिला सचिव संजीव गर्ग आदि ने दीप प्रज्वलित करके की, प्रशिक्षण वर्ग में मुख्य वक्ता के रुप में बोलते हुए भाजपा नेता मेहरचंद गहलोत व जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, भाजपा के कार्यकर्ताओं की बदौलत ही भाजपा की केंद्र में व हरियाणा सहित बहुत से राज्यों में भाजपा की सरकार बनी हुई है, ने कहा कि आज का दौर तेजी से बदल रहा है और आज आधुनिक दौर में कार्यकर्ताओं को भी पूरी तरह से सतर्क और सजग रहना चाहिए ,भाजपा मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर रही है जिसके अंतर्गत विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है ,उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद कार्यकर्ताओं के ज्ञान में वृद्धि होगी व भाजपा कार्यकर्ता का बौद्धिक व मानसिक विकास अच्छे तरीके से हो सकेगा व भाजपा कार्यकर्ता अधिक क्षमता से भाजपा के लिए कार्य करेगा,प्रतापनगर प्रशिक्षण वर्ग में मार्गदर्शन करते हुए कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि नगर निगम सोनीपत सहित सभी नगर निगम व नगर परिषद चुनावों में भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत से विजयी होगी,भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला ने कहा कि पूरे जिला यमुनानगर में 13 मंडलों में भाजपा कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जा रहे है जिसमें भाजपा कार्यकर्ता प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है,
इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह ,प्रतापनगर अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला,जिला सचिव संजीव गर्ग, जिला प्रशिक्षण प्रमुख भारत भूषण जुआल, जिला विस्तारक जगदीश राणा,जिला उपाध्यक्ष रामपाल नम्बरदार, उपाध्यक्ष सुमित गुप्ता,महामंत्री जगदीश धीमान,सचिव कुलदीप राणा, मंडल मीडिया प्रभारी कर्मसिंह,युवा मोर्चा अध्यक्ष कुलबीर दादूपुर,वरिष्ठ नेता डा राजकुमार अत्री,महिला मोर्चा जिला महामंत्री सुनीता शर्मा,भाजपा नेता गुलशन अरोड़ा, गौरव गोयल, सुधीर गर्ग,चेयरमैन रामजतन डमौली, अनुज गोयल,कालाराम,मैहमा सिंह संखेडा,वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक गुर्जर बहादुरपुर, चेयरमैन विरेंद्र चौधरी गुलाबगढ़,सतीश जैधरी,सुनीता वर्मा,विनीत सिंगला, सुभाष,बैकवर्ड मोर्चा जिलाध्यक्ष सुलेखचंद कश्यप,प्रीतम सिंह जैधरी ,उपाध्यक्ष राजेश भारद्वाज,सचिन गुर्जर,वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश आर्य,गुरदीप सिंह, अनिल कुमार,सोनू मस्त ,कृष्ण हडौली,यशपाल ताजेवाला,रेखा धीमान, सतबीर भाषी,सोनू कश्यप,बाबूराम लेदी,ओमप्रकाश शेरपुर,राकेश कुमार शेखूपुर,राजबीर मास्टर, मामचंद शेरपुर, राजकुमार तुगलपुर व भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग आदि उपस्थित रहे