यमुनानगर:-खरीदे गए वाहन की किस्तें न भरने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया है। मामले में अभी आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया गया है। जानकारी के अनुसार शिवपुरी निवासी दीपक बाबा ने गांधीनगर पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि उसने 2019 में एक वाहन खरीदा था मगर किसी कारण से उसे वह वाहन बेचना पड़ा । उसने दुर्गा गार्डन निवासी सचिन वर्मा को अपना वाहन बेच दिया। उस समय वाहन की 80 हजार रुपये की किस्तें बकाया थी। दीपक ने बताया कि आरोपित ने वाहन खरीदते समय किस्तें भरने का आश्वासन दिया था। मगर आरोपित ने वाहन की किस्तें नहीं भरी। जब बैंक के कर्मचारियों ने उसे इस बारे बताया तो उसने सचिन वर्मा से बात की मगर उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। परेशान होकर उसने आरोपित के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
यमुनानगर:-खरीदे गए वाहन की किस्तें न भरने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया है।
December 29, 2020
0
Tags