Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

यमुनानगर:-यमुनानगर में कार्यरत जूनियर इंजीनयर जिले सिंह कम्बोज के पुत्र दीक्षांत कम्बोज बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

यमुनानगर:-15 दिसम्बर( )- लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें) के कार्यकारी अभियंता  राजकुमार ने बताया कि लोक निमार्ण विभाग यमुनानगर में कार्यरत जूनियर इंजिनियर जिले सिंह काम्बोज जिला करनाल के गांव धानोखेड़ी के निवासी हैं। उनके बेटे दीक्षांत काम्बोज का भारतीय सेना में लैफ्टिनैंट बनने पर पूरे जिला व परिवार मे खुशी का माहौल है। उन्होंने बताया कि 12 दिसम्बर 2020 को दीक्षांत कम्बोज देहरादून स्थित इंडियन मिलिट्री एकेडमी से एक वर्ष की कड़ी ट्रेनिंग करने बाद यमुनानगर पहुंचे। दीक्षांत कम्बोज के पिता जिले सिंह ने बताया उनके बेटे ने चार साल पहले एन.डी.ए का एग्जाम क्लीयर किया था। उसके बाद उसने 3 साल तक पुणे स्थित नेशनल डिफेंस एकेडमी से ग्रेजुएशन तथा टे्रेनिंग की तथा टे्रनिंग पूरी करने बाद जनवरी 2020 से 11 दिसम्बर  2020 तक  उसने इंडियन मिलिट्री एकेडमी देहरादून से टे्रेनिंग पूरी करने के बाद 12 दिसम्बर शनिवार को घर पहुंचे।  उन्होंने बताया कि दीक्षांत  काम्बोज की पोस्टिंग असम प्रदेश में हुई है। दीक्षांत काम्बोज के पिता ने बताया कि उनके बेटे ने आठवी तक की शिक्षा संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल यमुनानगर से ग्रहण की तथा 12 वीं तक की शिक्षा सैनिक स्कूल कुंजपुरा  करनाल से ग्रहण की है। दीक्षांत कम्बोज की माता श्रीमती सारिका कम्बोज को बेटे की इस उपलब्धि पर बहुत गर्व है। उन्होंने बताया कि दीक्षांत काम्बोज ने संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल से 8वीं तक पढ़ाई की व पढ़ाई मे शुरू से होशियार था। दीक्षांत की बहन अनन्या काम्बोज भी संत निश्चल सिंह स्कूल में पढ़ाई कर रही है। दीक्षांत को संत निश्चल स्कूल के चेयरमेन डॉ. वरयाम सिंह ने दीक्षांत व उनके माता -पिता को बधाई दी। उन्होने स्कूल के सभी बच्चों से मेहनत करके आगे बढऩे की अपील की है। आईएमए देहरादून से लेफ्टिनेंट कर्नल दीक्षांत को देश के लिए पूरा संत निश्चल स्कूल परिवार उसके लिए अपने विद्यार्थी की सफलता पर गर्व महसूस कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad