यमुनानगर:हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा 2020 एचटेट लेवल 1, 2 व 3 का आयोजन 2 व 3 जनवरी 2021 को करवाया जा रहा है।
December 23, 2020
0
यमुनानगर, 23 दिसम्बर( )हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा 2020 एचटेट लेवल 1, 2 व 3 का आयोजन 2 व 3 जनवरी 2021 को करवाया जा रहा है। इस परीक्षा के पात्र अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र एडमिट कार्ड 23 दिसम्बर 2020 से बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। सभी अभ्यर्थी प्रवेश पत्र एडमिट कार्डं पर दर्शाये गए महत्वपूर्ण नोट निर्देशों को ध्यान से पढ़कर समझकर उनका पालन करना सुनिश्चित करें।
बोर्ड अध्यक्ष प्रो डॉ जगबीर सिह एवं सचिव राजीव प्रसाद ने जारी एक प्रेस वक्तव्य में संयुक्त रूप से यह जानकारी देते हुए बताया कि सभी अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र एडमिट कार्ड का प्रिंट रंगीन फोटो के साथ लिया जाना अनिवार्य है। अभ्यर्थी द्वारा आवेदन करते समय पंजीकृत करवाया गया फोटो युक्त पहचान पत्र जो अभ्यर्थी के प्रवेश पत्र पर वर्णित है उसे मूल रूप में परीक्षा केन्द्र पर पहचान के तौर पर लेकर आना होगा। अभ्यर्थी को रंगीन प्रवेश पत्र के बिनाए प्रवेश पत्र पर लगी फोटो के साथ छेडानी करने की अवस्था में परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
उन्होंने आगे बताया कि अभ्यर्थी परीक्षा आरम्भ होने से 2 घण्टे 10 मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्र पर पहुंचना सुनिश्चित करें ताकि केन्द्र के मुख्य द्वारा पर मेटल डिटेक्टर से तलाशी आइरिस बायोमैट्रिक डाटा कैप्चरिंग इत्यादि अनिवार्य औपचारिकताएं समय से पूरी हो सकें। अभ्यर्थी को किसी भी अवस्था में केंद्र परिवर्तन की अनुमति नहीं होगीं। उन्होंने बताया कि सभी अभ्यर्थी इस बात का विशेष ध्यान रखें की उन्हें दो पृष्ठीय प्रवेश पत्र एडमिट कार्ड एक केंद्र कॉपी व दूसरी अभ्यर्थी कॉपी फोटो के साथ लेकर आना आवश्यक होगा तथा पंजीकरण के समय अपलोड की गई रंगीन फोटो लगाकर राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित करवाकर लेकर आना अनिवार्य है। अभ्यर्थी द्वारा परीक्षा हेतु केवल ब्लैक बॉल प्वाईंट पेन का प्रयोग किया जाना है। बोर्ड सचिव ने बताया कि ऐसे नेत्रहीन अशक्त अभ्यर्थी जिनकी अशक्तता 40 प्रतिशत या अधिक है जो अपने हाथ से लिखने में असमर्थ हैं व लेखक की सुविधा लेना चाहते है वे अभ्यर्थी लेखक लेने हेतु स्वीकृति बारे मुख्य चिकित्सा अधिकारी मैडिकल बोर्ड द्वारा जारी चिकित्सा प्रमाण पत्र जो अभ्यर्थी लेखक के रूप में लिया जाना है उसकी दो पासपोर्ट साईज की फोटो शैक्षणिक योग्यता सीनियर सैकेण्डरी 12वी से अधिक न हो प्रतियों सहित बोर्ड मुख्यालय में समय रहते सम्पर्क करेंगे।
उन्होंने आगे बताया कि ऐसे अभ्यर्थी जिनका फोटोग्राफ हस्ताक्षर व अंगूठे का निशान निर्धारित स्थान/नार्मज/साईज अनुसार सही नहीं है तथा अभ्यर्थी की फोटो से पहचान सुनिश्चित नहीं हो रही है, ऐसे सभी अभ्यर्थियों के अनुक्रमांक रोके गए हैं। अभ्यर्थी औपचारिकता पूर्ण करते हुए अपना अनुक्रमांक डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि महिला अभ्यर्थियों को मंगलसूत्र पहनने बिन्दी व सिंदूर लगाने की ही छूट होगी। सिख अभ्यर्थियों को धार्मिक आस्था के चिन्ह ले जाने की अनुमति होगी। उन्होंने बताया कि अन्य किसी प्रकार जैसे अंगूठी चैन बालियां हार, लटकन, नोज पिन, ब्रोच इत्यादि जैसे सभी गहने किसी भी धातु की वस्तुओं कोई इलैक्ट्रोनिक उपकरण जैसे मोबाईल फोन पेजर ब्लूटुथ ईयर फोन कैल्कुलेटर घड़ी पर्स लॉग टेबल हेल्थ बैण्ड प्लास्टिक पाऊच रिक्त या मुद्रित कागज एवं लिखित चिट इत्यादि लेकर जाने की अनुमति नहीं है। किसी भी वस्तु को परीक्षा केंद्र पर रखने की व्यवस्था नहीं होगी। उन्होंने आगे बताया कि परीक्षा के दौरान असली अभ्यर्थी के स्थान पर नकली अभ्यर्थी पाये जाने पर अभ्यर्थी के विरूद्ध प्रतिरूपण का मामला दर्ज करते हुए नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी तथा भविष्य के लिए बोर्ड द्वारा आधारित किसी भी परीक्षा के लिए प्रतिबंध लगाया जाएगा।
बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि इस परीक्षा में 261299 अभ्यर्थी 355 परीक्षा केंद्रों पर प्रविष्ठ होंगे। 2 जनवरी को लेवल-3 पीजीटी की परीक्षा के लिए 279 परीक्षा केंद्र तथा 3 जनवरी को लेवल-2 टीजीटी की परीक्षा के लिए 351 परीक्षा केंद्र एवं लेवल-1 पीआरटी की परीक्षा के लिए 259 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण हेतु 174 उडऩदस्तों का गठन किया गया है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक बोर्ड कर्मचारी प्रतिनिधि एवं उपायुक्त द्वारा नामजद एक-एक प्रशासनिक ध्राजपत्रित अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि लेवल-1 पीआरटी परीक्षा में 73633 अभ्यर्थियों में 50790 महिलाएं व 22843 पुरूष शामिल हैं। लेवल-2 टीजीटी में 105481 अभ्यर्थियों में 76211 महिलाएं व 29270 पुरूष शामिल हैं तथा लेवल-3 पीजीटी में 82185 अभ्यर्थियों में 56735 महिलाएं व 25450 पुरूष शामिल हैं। उन्होंने आगे बताया कि बोर्ड मुख्यालय पर एक हाईटेक कंट्रोल रूम स्थापित किया जा चुका है। जिसके हेल्पलाईन 01664-254301-254302-254304-254601-254604 तथा वॉट्सअप 8816840349 रहेंगे। कोविड-19 के मध्यनजर सरकार के निर्देशानुसार अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर मास्क पहनकर आना अनिवार्य होगा मास्क के बिना परीक्षा केंद्र पर बैठनें की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Tags

