यमुनानगर:-ट्रेड लाइसेंस को व्यापारी वर्ग पर थोपना सरकार की तानाशाही नितियां हैं- महेन्द्र मित्तल
December 25, 2020
0
यमुनानगर:-ट्रेड लाइसेंस को व्यापारी वर्ग पर थोपना सरकार की तानाशाही नितियां हैं- महेन्द्र मित्तल
यमुनानगर:- उद्योग व्यापार मंडल हरियाणा की शाखा जिला यमुनानगर की बैठक जगाधरी में जिलाध्यक्ष दीपक कपूर की अध्यक्षता में ट्रेड लाइसेंस के विरोध में नुक्कड़ बैठक हुई। बैठक में बाजार के व्यापारियों ने भाग लिया और ट्रेड लाइसेंस को समाप्त करने की मांग की गई । बैठक में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बजाज, प्रदेश महासचिव अशीष मित्तल, प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव गुप्ता ने कहा सरकार व्यापारियों को परेशान करना बंद करें। व्यापारियों पर जबरन अनाप-शनाप टैक्स व लाईसैन्स ना थोपे जायें। व्यापारी नेताओं ने कहा कि सरकार अपनी नीतियों पर चिंतन करें अन्यथा व्यापारी सड़कों पर उतर कर विरोध करेगा। संजय विग ने कहा व्यापारी बहुत परेशान है। बैठक में बाजार के व्यापारियों ने भी बारी-बारी अपनी बात कही। और कहा कि सरकार के तानाशाही रवैए पर रोष जताया। सभी व्यापारियों ने कहा कि हम संगठित होकर सरकार द्वारा थोपे जा रहे तानाशाही ट्रेड लाइसेंस का विरोध करेंगे। जिलाध्यक्ष दीपक कपूर व जिला सलाहकार अभिराज राणा ने कहा कि तानाशाही नीतियों से व्यापारी बर्बाद हो जाएगा व्यापारी नेता व समाजसेवी महेंद्र मित्तल ने कहा कि सरकार व्यापारियों की बात सुनने को तैयार नहीं हो। सरकार तानाशाही नितियों को व्यापारी वर्ग पर थोप रही है। सरकार व्यापारियों से वादाखिलाफी कर रही है। उन्होंने कहा कि पूरे हरियाणा में ट्रेड लाइसेंस समाप्त होने तक यह आंदोलन जारी रहेगा। और व्यापारियों को संगठित होकर ट्रेड लाइसेंस का विरोध करेंगे।। महेंद्र मित्तल के कहा कि व्यापारी वर्ग को नुक्कड़ बैठकें कर संगठित किया जायेगा। सरकार की तानाशाही नितियों से व्यापारी व्यापारी प्रताड़ित है। सरकार व्यापारियों को सहयोग नहीं कर रही। इस मौके पर समाजसेवी व कार्यकारी अध्यक्ष संजय मित्तल, राजीव तनेजा, नितिन सिंगला, शिव कुमार, सुरेन्द्र आनन्द, सन्तोष कुमार, प. मनीष, कमल कुमार आदि मौजूद रहे
Tags



