यमुनानगर:-दो शातिर चोर गिरफ्तार
December 20, 2020
0
यमुनानगर:-दो शातिर चोर गिरफ्तार
पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के निर्देश अनुसार कार्य करते हुए अपराध शाखा-2 की टीम ने चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी के चार मामलों का खुलासा हुआ है।इंचार्ज महरूफ अली ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि बिलासपुर से होते हुए दो युवक चोरी की बाइक पर उत्तर प्रदेश जाएंगे । इस सूचना के आधार पर उप निरीक्षक श्यामलाल, एएसआई उमेश, मुख्य सिपाही अरुण, कुलदीप संजीव मनीष की टीम का गठन किया गया। टीम ने बिलासपुर जाकर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद दो युवक आते दिखाई दिए जिन्हें रोककर पूछताछ की तो उनके पास से चोरी की बाइक बरामद हुई। जिनकी पहचान मंगलोर निवासी पवन उर्फ पोनी व घनश्याम के नाम से हुई आरोपियों ने पूछताछ में चोरी के 4 मामलों का खुलासा किया आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
चार मामलो का खुलासा -इंचार्ज महरूफ अली ने बताया कि आरोपियों ने नवंबर माह में सडोरा मंडी के पास से 2 बाइक चोरी की थी। इसके अलावा दोनों आरोपियों ने 15 दिसंबर को बिलासपुर फार्म हाउस से एलईडी म्यूजिक साउंड सहित अन्य सामान चोरी किया था। इसके अलावा आरोपियों ने 7 दिसंबर को मॉडल टाउन में भी एक दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी दोनों बाइक बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी। आरोपी पर पहले भी चोरी के मामले दर्ज है। जो कोर्ट में विचाराधीन है।
Tags

