Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

यमुनानगर:भारतीय जनता पार्टी मंडल जगाधरी ने प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया

यमुनानगर:भारतीय जनता पार्टी मंडल जगाधरी ने प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया, 100 से ज्यादा सक्रिय भाजपा सदस्यों ने लिया प्रशिक्षण भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए पूरे हरियाणा में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर रही है आज उसी कड़ी के अंतर्गत भाजपा जगाधरी मंडल का भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया ,प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत विधायक घनश्यामदास अरोड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, भाजपा मंडल जगाधरी के अध्यक्ष विपुल गर्ग,जिला प्रशिक्षण प्रमुख भारत भूषण , जिला सचिव संजीव गर्ग,मंडल महामंत्री सीमा गुलाटी ने दीप प्रज्वलित कर की ,भाजपा विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने कहा कि ज्ञान तो जितना अर्जित किया जाए उतना कम रहता है, इसलिए हर भाजपा कार्यकर्ता को अपने कार्य में वृद्धि करते रहना चाहिए ,भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र पार्टी है जिसमें कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान दिया जाता है, भाजपा मंडल अध्यक्ष विपुल गर्ग ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन करते हुए कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताधर्ताओं को मान सम्मान मिलता है, मंडल अध्यक्ष विपुल गर्ग ने कार्यकर्ताओं को बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं को अपनी बात जनता के सम्मुख दृड़ता से रखनी चाहिए ताकि अपनी बात जनता को अच्छे तरीके से समझा सकें इस दौरान मौके पर पूर्व मंत्री करणदेव काम्बोज,भाजपा नेता निशचल चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष जगदीश विधार्थी, जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला,पंकज मंगला, भाजपा नेता पवन शर्मा, रमेश मित्तल, वरूण बतरा,अंकित गोयल राहुल गढी बंजारा, गुरमेहर सिंह ,साहिल गर्ग, दीपक पंडित,पूनम अग्रवाल,सीताराम मित्तल, परदुमन सिंह लाड्डी व भाजपा मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग आदि मौजूद रहे

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad