यमुनानगर प्रिंट मीडिया एसोसिएशन ने जिला कार्यकारिणी का किया गठन
December 20, 2020
0
यमुनानगर प्रिंट मीडिया एसोसिएशन ने जिला कार्यकारिणी का किया गठन
कार्यकारिणी में बने वीरेंद्र त्यागी कार्यकारी अध्यक्ष और अवतार सिंह चुघ बने महासचिव
यमुनानगर;जिला यमुनानगर प्रिंट मीडिया एसोसिएशन की रविवार को शहर के कैनाल रेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में वीरेंद्र त्यागी को कार्यकारी अध्यक्ष व अवतार सिंह चुघ को महासचिव बनाया गया। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष ओम पाहवा ने की। मंच का संचालन प्रो. डा. उदयभान द्वारा किया गया। कार्यकारिणी विस्तार में विरेंद्र त्यागी को कार्यकारी प्रधान, भगवान सिंह राणा को वरिष्ठ उपप्रधान, सुरेंद्र मेहता, सुशील पंडित, विनोद बाली, गुलशन कुमार को जिला उपप्रधान बनाया गया और अवतार चुघ को जिला महासचिव, अनिल दत्ता को सगंठन सचिव, रविंद्र सिंह साहनी व राकेश शर्मा को सचिव बनाया गया। जिला सलाहकार एवं अनुशासन समिति में प्रो. डा. उदयभान, वरिष्ठ पत्रकार अश्विनी दत्ता, प्रो. गुलाब ङ्क्षसह, राखी खोसला और नेहा अरोड़ा को सदस्य बनाया गया। और जिला फोटाग्राफर विंग में कपिल सहगल, शिव कुमार चुन्नी व रविंद्र मेहता को सदस्य बनाया गया । जिला कार्यकारिणी में खण्ड स्तर पर भी पत्रकारों को भी कार्यकारिणी में शामिल किया गया, जिनमें खण्ड प्रतापनगर का प्रधान सुनील शर्मा को , बिलासपुर खण्ड से मिहासिंह चैहल को प्रधान व पंकज बत्ता को उपप्रधान बनाया गया। खण्ड सरस्वती नगर से कलीराम गुन्दियानी को प्रधान बनाया गया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष ओमपाहवा ने कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को माला पहनाकर शपथ दिलवाई और उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए अपने संबोधन में कहा कि प्रिन्ट मीडिया की विश्वसनियता हमेशा बरकरार व अहम रहेंगी यह एक तरह का प्रमाणित दस्तावेज भी माना गया है, जो कई बार अदालतों की कार्यवाहियों में भी प्रमाण के तौर पर दिखाया जाता है । उन्होंने कहा कि पत्रकारिता क्षेत्र में पत्रकारों के चरित्र व पत्रकारिता के मूल्यों का हनन ना हो, इसे लेकर जिला प्रिंट मीडिया का हर सदस्य निष्ठा और ईमानदारी से समाज हित में कार्य करेंगा और संगठन के किसी भी सदस्य द्वारा भ्रष्टाचार व अन्य किसी आपत्तिजनक विवाद में लिप्त होने पर संगठन द्वारा उसके विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी । बैठक के समापन पर जिला कार्यकारी प्रधान विरेंद्र त्यागी ने आये हुए सभी पत्रकारों का धन्यवाद किया।
इस कार्यक्रम के मौके पर जिले के प्रिंट (अखबार) मीडिया से जुड़े पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहें ।
यमुनानगर में आयोजित यमुनानगर प्रिंट मीडिया की बैठक में कार्यकारिणी में बनाए गए पदाधिकारी खुशी जताते हुए।
Tags


