Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

यमुनानगर:-जिला सचिवालय के सभागार में सी.एम. विण्डों, सोशल मीडिया, पी.एम. पोर्टल व अंत्योदय सरल सम्बंधित बैठक का आयोजन किया गया

यमुनानगर, 19 दिसम्बर( ) जिला सचिवालय के सभागार में सी.एम. विण्डों, सोशल मीडिया, पी.एम. पोर्टल व अंत्योदय सरल सम्बंधित बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त मुकुल कुमार ने की। बैठक में अधिकारियों ने उपायुक्त महोदय को अपने-अपने विभागों से संबंधित कार्य प्रणाली तथा प्रगति रिपोर्ट से अवगत करवाया और जनहित में बेहतर कार्य करने के लिए उपायुक्त ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त मुकुल कुमार ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सी.एम. विण्डों, सोशल मीडिया, पी.एम. पोर्टल व ऑनलाइन अंत्योदय सरल केंद्र के माध्यम से चल रही योजनाओं में लम्बित कार्य पूरे करें। उन्होंने उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, जनस्वास्थ्य एवं जलापूर्ति अभियांत्रिकी विभाग, जिला समाज कल्याण विभाग, कल्याण विभाग, ट्रांस्पोर्ट विभाग,खनन विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पशु पालन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नागरिक खादय एवं आपूर्ति विभाग, नगर निगम, पुलिस विभाग, कृषि विभाग आदि योजनाओं आदि के बारे में विस्तार से समीक्षा की और विभाग की कार्य प्रणाली में सुधार के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग जल्द से जल्द अपनी पैडंसी खत्म कर रिपोर्ट कार्यालय को भेजे। उपायुक्त ने सभी एसडीएमस को निर्देश दिए कि वह अपने-अपने स्तर पर सी.एम. विण्डों, सोशल मीडिया, पी.एम. पोर्टल व अन्तयोदय सरल पोर्टल की रिव्यू बैठक ले। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त रणजीत कौर, पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल, बिलासपुर के एसडीएम विरेन्द्र सिंह ढुल, रादौर के एसडीएम सुशील कुमार,नगराधीश डॉ. विनेश कुमार, जगाधरी के एसडीएम दर्शन कुमार, सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया, डीआरओ अभिषेक, सीएमजीजीए आकांक्षा सांगवान, डीएसपी सुभाष चंद्र व आशीष चौधरी, डीडीपीओ शंकर लाल गोयल, बीडीपीओ जोगेश कुमार व दिनेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad