यमुनानगर:-उपायुक्त मुकुल कुमार ने जिला सचिवालय के सभागार में ई-ऑफिस सम्बंधित अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।
December 20, 2020
0
यमुनानगर, 19 दिसम्बर( )-उपायुक्त मुकुल कुमार ने जिला सचिवालय के सभागार में ई-ऑफिस सम्बंधित अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे ई-आफिस कार्यक्र्रम के तहत पूरी की जाने वाली औपचारिकताओं को विशेष प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूरा करें। उन्होंने बताया कि ई-ऑफिस को ऑन लाईन करने में बैच शून्य में प्रदेश स्तर पर यमुनानगर के पहले स्थान पर आने की सराहना की।
उपायुक्त ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का विजन है कि प्रदेश को सुशासन की ओर लेकर जाना इसी संदर्भ में ई-आफिस की शुरूआत की गई है। उन्होंने बताया कि एनआईसी द्वारा बनाए गए सॉफटवेयर के माध्यम से विभिन्न विभागों द्वारा किया जाने वाला पत्राचार अब कागज़ की बजाय ऑनलाईन व्यवस्था से किया जा रहा है। इससे सरकारी दफ्तरों मे फाईलस मूवमैंट मे पारदर्शिता आएगी।
उपायुक्त ने बताया कि ई-आफिस लागू होने के बाद कौन सी फाईल किस अधिकारी के पास लम्बित है उसकी जानकारी सरकार को मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि फे ज-1 में यह प्रोजेक्ट स्टेट डिपार्टमेंटस के लिए किया गया था, जहां पर 70 से अधिक डिपार्टमेंटस ई-आफिस पर आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि फेज-2 में यह प्रोजेक्ट जिला में लागू किया गया। आशा है कि हम लोग मुख्यमंत्री हरियाणा के टूसी पेपरलैस आफिसीस के विजऩ को 25 दिसम्बर 2020 सुशासन दिवस तक पूरा कर पाएंगे। उपायुक्त ने डीआईओ अरविन्द्र जोत सिंह को ई-ऑफिस के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। सीएमजीजीए आकांक्षा सांगवान ने पीपीटी के माध्यम से ई-आफिस के बारे में सभी अधिकारियों को विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त रणजीत कौर, पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल, बिलासपुर के एसडीएम विरेन्द्र सिंह ढुल, रादौर के एसडीएम सुशील कुमार,नगराधीश डॉ. विनेश कुमार, जगाधरी के एसडीएम दर्शन कुमार, सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया, डीआरओ अभिषेक, सीएमजीजीए आकांक्षा सांगवान, डीडीपीओ शंकर लाल गोयल, बीडीपीओ जोगेश कुमार व दिनेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
Tags

