Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

यमुनानगर:शातिर बाइक चोर गिरफ्तार

यमुनानगर:शातिर बाइक चोर गिरफ्तार। पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने सभी प्रबंधक थाना चौकी इंचार्ज ब अपराध यूनिट के इंचार्ज को अपराध व अपराधियों पर नकेल कसने के सख्त निर्देश दिए हुए हैं। इसी कड़ी में एंटी व्हीकल थेप्ट सेल की टीम ने एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। जिसने पहले बाइक चोरी की ओर बाद में उसका रंग बदल कर स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घुमता हुआ पकड़ा गया।सैल के इंचार्ज रमेश राणा ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कलानौर के पास एक युवक चोरी की बाइक पर वारदात की फिराक में घूम रहा है। इस सूचना के आधार पर उप निरीक्षक अनिल राणा, एएसआई मोहकम सिंह, मुख्य सिपाही मुकेश, कमल लाभ सिंह रविंदर की टीम का गठन किया गया। इस टीम ने मौके पर जाकर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक युवक आता दिखाई दिया। टीम ने रोककर पूछताछ की तो उसके पास से चोरी की बाइक बरामद हुई। जिसकी पहचान गोल्डन पुरी निवासी प्रदीप उर्फ महेश के नाम से हुई। आरोपी से जो बाइक बरामद हुई है। वह बाइक उसने 5 दिसंबर को गोविंदपुरी निवासी राम कुमार की सेक्टर 18 टाउन पार्क से चोरी की थी। आरोपी से बाइक बरामद कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इंचार्ज ने बताया कि पकड़े गए आरोपी प्रदीप से जो बाइक बरामद हुई है उस बाइक का उसने रंग बदला हुआ था। बाइक की कीमत करीब डेढ़ लाख रूपए है और लग्जरी बाइक है। चोरी करने के बाद उसने बाइक का रंग बदल दिया और वारदात की फिराक में घूमता हुआ पकड़ा गया। आरोपी 2019 में 307 के मामले में जेल गया था। उसके बाद 2020 में स्नेचिंग के मामले में पकड़ा गया था और जून माह में वह जेल से बाहर आया और आते ही उन्होंने अब फिर से बाइक चोरी कर दी।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad