यमुनानगर:-चूरा डोडा पोस्त( भुक्की) सहित युवक काबू
December 22, 2020
0
यमुनानगर:-चूरा डोडा पोस्त( भुक्की) सहित युवक काबू
पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के निर्देश कार्य करते हुए स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट की टीम ने एक आरोपी को नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया है।आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति मानकपुर इंडस्ट्रीज एरिया में नशीले पदार्थ बेच रहा है। इस सूचना के आधार पर उप निरीक्षक गुरमेज सिंह,रोशन लाल,जसविंदर सिंह, रणधीर, संजीव, विजय की टीम गठन किया गया। टीम ने मौके पर जाकर वहां से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पूछताछ में जिसकी पहचान बैंक कॉलोनी निवासी गुरमीत के नाम से हुई। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट उप पुलिस अधीक्षक देशराज को बुलाया गया। जिसके सामने पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके पास से 5 किलो चूरा पोस्त (भुक्की) बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इंचार्ज ने बताया कि आरोपी गुरमीत की मानकपुर इंडस्ट्रीज एरिया में कैंटीन है और वह ट्रक ड्राइवरों को नशीले पदार्थ बेचता है। रिमांड के दौरान खुलासा होगा कि आरोपी यह नशीले पदार्थ कहां से लेकर आता था।
Tags

