यमुनानगर:उपायुक्त मुकुल कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सतकर्ता एवं मोनिटरिंग कमेटी की बैठक उनके कार्यालय में सम्पन हुई
December 22, 2020
0
यमुनानगर, 22 दिसम्बर( )-उपायुक्त मुकुल कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सतकर्ता एवं मोनिटरिंग कमेटी की बैठक उनके कार्यालय में सम्पन हुई। बैठक में अनुसूचित जाति के व्यक्तियों पर गैर अनुसूचित जाति के व्यक्तियों द्वारा अत्याचार करने से सम्बन्धित 46 केसों पर विचार विमर्श किया गया।
जिला कल्याण अधिकारी कमल कुमार द्वारा बैठक में उपस्थित सभी सरकारी एवं गैर सरकारी सदस्यों को बताया गया कि इस स्कीम में कुल 36 लाख 80 हजार रूपये राशि का बजट प्राप्त हुआ था, जोकि 34 पीडितों को राहत राशि के रूप में कार्यालय द्वारा दे दिया गया है। उन्होंने बताया कि अन्य पीडितों को बजट प्राप्त होने के उपरान्त राहत राशि जारी कर दी जायेगी।
उपायुक्त मुकुल कुमार ने निदेशालय स्तर पर बात करके शीघ्र अति शीघ्र पीडित व्यक्तियों हेतु बजट उपलब्ध करवाने का अश्वासन दिया। इस बैठक में उपायुक्त ने बलात्कार, हत्या, छेड छाड, जाति सूचक व मारपीट के केसों में विस्तार से जानकारी ली तथा आदेश दिये कि भविष्य में विभाग द्वारा और अधिक तत्परता से स्कीम अनुसार कार्य किया जाये तथा पीडितों को शीघ्र अति शीघ्र लाभ दिया जाये।
इस बैठक में सभी सरकारी सदस्यों के साथ-साथ राजविन्द्र सिंह, चन्दर भान, अनिल कुमार, ठाठ सिंह, सरदार सतवंत सिंह सुदन, मनमीत सिंह, अवतार सिंह चुघ, तहसील कल्याण अधिकारी हरि सुदन शर्मा व ईनाम महोम्मद ने भाग लिया।
Tags

