Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

यमुनानगर:-जिला यमुनानगर सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा दादुपुर नलवी की जमीन वापसी योजना के बारे में किसानों को जागरूक करने के लिए खारवन व सुढैल गांव में एक कैम्प का आयोजन किया गया

यमुनानगर:-जिला यमुनानगर सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा दादुपुर नलवी की जमीन वापसी योजना के बारे में किसानों को जागरूक करने के लिए खारवन व सुढैल गांव में एक कैम्प का आयोजन किया गया



सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता रवि शंकर मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला यमुनानगर सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा दादुपुर नलवी की जमीन वापसी योजना के बारे में किसानों को जागरूक करने के लिए खारवन व सुढैल गांव में एक कैम्प का आयोजन किया गया।इस दौरान सिंचाई विभाग की तरफ  से कार्यकारी अभियंता विनोद कुमार, उप-मण्डल अधिकारी जसबीर सिंह, ई प्रवीण कुमार अत्री, सचिन कुमार एवं एकता जिलेदार व अन्य कर्मचारी मौजूद रहें।उन्होंने बताया कि कैम्प लगाने के लिए दोनों गांव के सरपंच राजिन्द्र सिंह और बलविन्द्र सिंह एवं इस नहर से संबंधित किसान भी एकत्रित हुए। इस मौके पर अधिकारियों द्वारा दादुपुर नलवी जमीन वापसी योजना के बारे में विस्तार से किसानों को जानकारी दी गई।इस विषय में किसानों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर भी किसानों को दिए गए।एकत्रित हुए किसानों द्वारा इस योजना के बारे में अपने विचार एवं आपत्तियां सरकारी अधिकारियों से सांझा की।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad