Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

यमुनानगर:06 जनवरी: संतपुरा स्थित गुरू नानक गर्ल्स कॉलेज में कॉलेज की आईक्यूएसी टीम द्वारा एक दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया गया

यमुनानगर:-राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद् (नैक) की संशोधित नियमावली पर विस्तारपूर्वक की चर्चा

गुरू नानक गल्र्स काॅलेज की आईक्यूएसी टीम द्वारा एक दिवसीय वर्कशॉप का किया गया आयोजन

यमुनानगर:06 जनवरी: संतपुरा स्थित गुरू नानक गर्ल्स कॉलेज में कॉलेज की आईक्यूएसी टीम द्वारा एक दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया गया


। जिसकी अध्यक्षता काॅलेज प्रिंसिपल डाॅ अनु अतरेजा तथा संचालन आईक्यूएसी टीम इंचार्ज नीना गोयल द्वारा किया गया। इस मौके पर काॅलेज निदेशक डाॅ वरिन्द्र गांधी और संत निश्चल सिंह काॅलेज आॅफ एजुकेशन फाॅर वुमेन की प्रिंसिपल डाॅ अंजु वालिया विशेष रूप से मौजूद रही। वर्कशाॅप में काॅलेज के सभी विभागों के विभागाध्यक्षों और स्टाफ सदस्यों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।इस अवसर पर टीम इंचार्ज नीना गोयल ने सभी को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद् (नैक) की संशोधित नियमावली से अवगत करवाया। उनकेे निर्देशन में  टीम के सभी सदस्यों ने नियमावली के सभी मानदंडों पर विस्तार से चर्चा की। काॅलेज प्रिंसिपल डाॅ अनु अतरेजा ने सभी को इसी के अनुरूप कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर डॉ. आरती सिंह, डॉ. प्रभजोत कौर, दिलशाद कौर, डाॅ अंजु मित्तल, पूनम सैनी, विभा अवस्ती, शैली जैन, डॉ. अंबिका कश्यप, डॉ. लक्ष्मी गुप्ता, डाॅ मीनाक्षी गुप्ता, डॉ. ममता कुमार, डॉ. रमनीत कौर, डाॅ अनुभा जैन, डॉ. सुदेश पंजेटा, डॉ. सरबजीत कौर, कुलजीत कौर, डॉ. नरेंद्र कौर व अन्य मौजूद रहे

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad