यमुनानगर:-संत निश्चल सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वूमेन में दो दिवसीय ऑनलाइन ओरियंटेशन कार्यक्रम का हुआ आयोजन व छात्राओं को काॅलेज परिवेश और नियमों बारे दी गयी जानकारी
यमुनानगर:संतपुरा स्थित संत निश्चल सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वूमेन में दो दिवसीय ऑनलाइन अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें कॉलेज प्राचार्या डाॅ अंजू वालिया ने छात्राओं को कॉलेज परिवेश का परिचय देते हुए बी.एड. प्रथम वर्ष की छात्राओं का स्वागत किया।उन्होंने छात्राओं को कॉलेज के नियमों से अवगत कराते हुए अनुशासित रहने के लिए कहा तथा प्रभु से कामना की कि शीघ्र ही हम कोविड-19 महामारी के दुष्चक्र से सुरक्षित बाहर निकले और सरकारी आदेशानुसार पहले की तरह ही कॉलेज परिसर में सबकी कक्षाएं लगे और हम सभी एक साथ आमने-सामने बैठकर कॉलेज की गतिविधियों को सुचारू रूप से क्रियान्वित कर सकें।तत्पश्चात कॉलेज की सभी शिक्षिकाओं ने अपना-अपना परिचय देते हुए सभी को अपने-अपने शिक्षण विषय की जानकारी दी और विस्तृत रूप से पाठ्यक्रम को समझाया।अभिविन्यास के दूसरे दिन ऑप्शनल विषय को लेकर छात्राओं की शंकाओं का समाधान किया गया।छात्राओं को सही शिक्षण-विषयों का चयन करने में सहयोग किया गया। इसके साथ ही सभी छात्राओं को विषयों संबंधित पुस्तकों बारे जानकारी दी गई।पुस्तकालय अध्यक्षा खुशबीर कौर व आरती राणा ने छात्राओं को पुस्तकालय के नियमों की जानकारी देते हुए बताया कि वो कार्ड बनवा कर कॉलेज की लाइब्रेरी से पुस्तकें ले सकते है।उन्होंने यह भी बताया कि कॉलेज में ऑनलाइन कार्यक्रम को सुनियोजित रूप से चलाने के लिए सभी ई-बुक्स भी उपलब्ध है,जिनके माध्यम से छात्र सुविधाजनक रूप से ई-लर्निंग कर सकते हैं।बी.एड. फस्र्ट ईयर की छात्राओं ने ओरियंटेशन फीडबैक भी शेयर की।बीएड की छात्रा छवि, शिल्पी गुप्ता और प्रिया ने कहा कि ओरियंटेशन प्रोग्राम वास्तव में बहुत ही अच्छे ढंग से प्रस्तुत किया गया जो कि उनके बी.एड. द्विवर्षीय कोर्स के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा और उन्होंने अपने आपको इस कॉलेज का हिस्सा बताते हुए गर्व महसूस किया।इसी प्रकार डोली, अंकिता व रुकमणी ने अपने अनुभव बताते हुए कहा कि कॉलेज की शिक्षिकाएं बहुत ही कोऑपरेटिव है।

