यमुनानगर:-बी.एड. व डी.एल.एड. के नए सत्र और नव वर्ष का शुभारंभ सुखमनी साहिब का पाठ कर किया व संत निश्चल सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वूमेन में नए सत्र का हुआ शुभारंभ
यमुनानगर:-संतपुरा स्थित संत निश्चल सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वूमेन के परिसर में बी.एड. व डी.एल.एड. के नए सत्र का शुभारंभ और नववर्ष के आगमन पर सुखमनी साहिब का पाठ आयोजित कर किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्रेजिडेंट महन्त करमजीत सिंह, जनरल सेक्रेटरी मनोरंजन सिंह साहनी, डायरेक्टर डॉ. वीरेंद्र गांधी विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्राचार्या डॉ. अंजू वालिया ने बताया कि शिक्षण संस्थान के डायरेक्टर अमरजीत सिंह ओबेरॉय व सभी छात्राओं ने डिजिटल माध्यम से पाठ में अपनी उपस्थिति दर्ज की। पाठ सुबह 10 बजे आरंभ किया गया और दोपहर 12 बजे अरदास एवं प्रसाद वितरण के साथ पाठ का समापन किया गया। इस अवसर पर संत करमजीत सिंह ने सभी को नवसत्र के आरम्भ की शुभकामनाएं दी और छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने वाहेगुरु से अरदास करते हुए कहा कि यह महामारी जल्दी से खत्म हो जाए, ताकि सभी शिक्षण संस्थाओं में विद्यार्थी पढ़ने के लिए आ सके और सभी कक्षाओं में अपनी पढ़ाई सुचारू रूप से कर सकें। उन्होंने शिक्षण संस्थान की सफलता के लिए गुरु चरणों में अरदास की। उन्होंने बताया कि संत निश्चल सिंह जी महाराज हमेशा अपने किसी भी कार्य की शुरूआत करने से पहले गुरु महाराज जी के चरणों में अरदास लगाते थे। उनकी इस प्रथा को जारी रखते हुए हमने भी आज अपने नए सत्र की शुरुआत करने से पहले महाराज के चरणों में अरदास की है। जनरल सेक्रेटरी एमएस साहनी ने सभी शिक्षिकाओं एवं छात्राओं को शुभाशीष देते हुए नए सत्र का आरंभ किया। प्राचार्य डॉ. अंजू वालिया ने मौके पर मौजूद प्रबंधक कमेटी के सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हुए सभी को नवसत्र के आरम्भ पर शुभकामनाएं दी। पाठ का आयोजन डॉ. सर्वजीत कौर, खुशबीर कौर एवं तरनजीत कौर की देखरेख में किया गया। इस मौके पर डॉ. ममता कुमार, डॉ. मीनाक्षी पंजेटा, डॉ. सुदेश पंजेटा, डॉ. सुनीता अग्रवाल, डॉ. अनीता सूद, आरती राणा, रेखा शर्मा व अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।


