Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

यमुनानगर:सिविल सर्जन डा. विजय दहिया ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्रतापनगर में अपने कर कमलों द्वारा मासिक धर्म स्वच्छता प्रोग्राम का शुभारम्भ किया

यमुनानगर:सिविल सर्जन डा. विजय दहिया ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्रतापनगर में अपने कर कमलों द्वारा मासिक धर्म स्वच्छता प्रोग्राम का शुभारम्भ किया



। मासिक धर्म स्वच्छता प्रोग्राम का कार्यक्रम राष्ट्रीय किशोर स्वास्थय कार्यक्रम के तहत किया जा रहा है डॉ.दहिया ने बताया कि मासिक धर्म स्वच्छता स्कीम के तहत प्रतापनगर ब्लाक के अन्तर्गत सभी रिजस्टर्ड 17500 किशोरियों को सैनेटरी पैड वितरित किये जायेगें।ये सैनेटरी पैड सम्बधित गांव व कस्बे की आशा वर्कर द्वारा वितरित किये जायेगे। आशा कार्यकर्ता प्रत्येक किशोरी को सैनेटरी पैड का 1 पैकेट 6 रुपए की दर पर प्रदान करेगी। जिला यमुनानगर के ब्लाक प्रताप नगर में कुल 252000 सैनेटरी पैड के पैकेट वितरित किये जाएगें।उन्होनें बताया कि इस स्कीम के तहत सम्बधित आशा कार्यकर्ता व ए.एन.एम. कार्यकर्ता द्वारा सभी किशोरियों को मासिक धर्म स्वाच्छता सम्बधित पूरी जानकारी दी जायेगी। इसके लिए प्रत्येक मास एक मिटिंग का प्रावधान किया गया है।इस अवसर पर डॉ. बुलबुल कटारिया, उप सिविल सर्जन स्कूल हैल्थ ने बताया कि जिला यमुनानगर में वर्ष 2014 से राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम को चलाया जा रहा है।इस प्रोग्राम के तहत प्रत्येक किशोर व किशोरी 10 से 19 वर्षद्ध के स्वास्थ्य सम्बधित परेशानियों को दूर करने व उचित स्वास्थ्य सलाह के लिए कुल आठ किशोर मित्रता स्वास्थ्य केन्द्र चलाएं जा रहे है।प्रत्येक केन्द्र पर किशोर स्वास्थ्य सलाहकार नियुक्त है उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय किशोर कार्यक्रम के तहत प्रत्येक किशोर की किशोरावस्था सम्बधित परेशानी का पूर्ण समाधान किया जाता है।इसके लिए समय समय पर किशोर स्वास्थय दिवस मानये जाते है।स्वास्थ्य विभाग यमुनानगर द्वारा सभी किशोरों को किशोरावस्था सम्बधित सलाह व इलाज मुफ्त उपलब्ध करवाया जाता है।इस अवसर पर डॉ. बुलबुल कटारिया, उप सिविल सर्जन स्कूल हैल्थ प्रोग्राम डॉ. राजेश परमार,उप सिविल सर्जन डॉ. परमिन्द्र सिंह मैडीकल ऑफिसर, डॉ. जितेन्द्र कुमार,डैन्टल सर्जन डॉ. शिखा बंसल,डॉ. ज्योति, रमेश कुमार एवं अन्य स्टाफ मैम्बर उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad