Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

यमुनानगर:भारतीय किसान यूनियन यमुनानगर के जिला अध्यक्ष संजू गुंदयाना ने कहां सरकार अगर हमारी बात नहीं मानती तो 23 तारीख को भारी संख्या में दिल्ली कूच करेंगे किसानों के ट्रैक्टर।

यमुनानगर:भारतीय किसान यूनियन यमुनानगर के जिला अध्यक्ष संजू गुंदयाना ने कहां सरकार अगर हमारी बात नहीं मानती तो 23 तारीख को भारी संख्या में दिल्ली कूच करेंगे किसानों के ट्रैक्टर।



यमुनानगर में आज भारी संख्या में किसानों ने ट्रैक्टर यात्रा निकाली जानकारी देते हुए भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष संजू गुंदयाना ने बताया कि आज जो ट्रैक्टर यात्रा निकाली है।छछरौली जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में निकाली है शिक्षा मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में निकाली है जो कल बयान दिए थे शिक्षा मंत्री ने यह तो चंद किसान हैं उन्होंने कहा आप अपने किसानों की गिनती कर ले।वह कितनों को लेकर गए थे उन्होंने धन्यवाद यात्रा की थी ट्रैक्टर यात्रा की थी उस में कितने ट्रैक्टर थे और आज किसानों का ट्रैक्टर देख ले जो आज अपना ट्रैक्टर लेकर आए हैं विरोध जताने आए हैं।सरकार ने जो काले कानून बनाए हैं उनको सरकार वापस ले नहीं तो 23 तारीख को यह सभी ट्रैक्टर दिल्ली की तरफ कूच करेंगे।26 जनवरी की परेड में अबकी बार किसान का ट्रैक्टर हिस्सा लेगा सरकार के पास समय है वह अभी मान जाए देश में शांति बनी रहनी चाहिए जनता ने जो राज दिया है।सरकार को वह जनता को सुखी रखने के लिए दिया है जनता के हक का कानून बनाने के लिए दिया है ताकि जनता सुखी रह सके सरकार के पास समय है वह अभी भी समझ जाएं।45 दिन से लगातार किसान दिल्ली में बैठे हैं आज की हमारी ट्रैक्टर यात्रा गांव गांव से होकर निकली है हमारी आज की यात्रा का उद्देश्य है 23 तारीख को ज्यादा से ज्यादा किसानों को जागृत करने के लिए।दिल्ली पहुंचने की अपील करने के लिए यह ट्रेक्टर यात्रा आज निकाली गई

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad