Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

यमुनानगर:-कोविड-19 के चलते महामारी की रोकथाम के लिये कोविड-19 वैक्सीन लगाई जायेगी

यमुनानगर:-कोविड-19 के चलते महामारी की रोकथाम के लिये कोविड-19 वैक्सीन लगाई जायेगी







। लेकिन पहले चरण में वैक्सीन केवल स्वास्थ्यकर्मियों को लगाई जायेगी तथा उसके उपरान्त वैक्सीन अन्य श्रेणीयों को क्रमबद्ध सूची अनुसार लगाई जानी है।वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया को सुदृढ करने के लिये एक ड्राय रन अर्थात मॉक ड्रील का आयोजन पूरे हरियाणा राज्य में 07 जनवरी 2021 को किया गया है। जिसका शुभारम्भ उपायुक्त मुकुल कुमार जी द्वारा उप-जिला नागरिक अस्पताल जगाधरी तथा सीएचसी छछरौली पर किया गया तथा इस अवसर पर उनके साथ पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल,सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया तथा जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विजय विवेक उपस्थित रहे।इस अवसर पर उपायुक्त महोदय ने जानकारी देते हुये बताया कि जिला यमुनानगर में 06 टीकाकरण केन्द्र निर्धारित किये गये हैं।जिनमें से 03 शहरी क्षेत्र में,जिनमें उप-जिला नागरिक अस्पताल जगाधरी,सिविल डिस्पेन्सरी हुड्डा तथा अर्बन प्राथमिक हैल्थ सेन्टर कैम्प हैं तथा 03 ग्रामीण क्षेत्र में,सीएचसी छछरौली,बिलासपुर तथा रादौर बनाये गये हैं।जहाँ पर कोविड-19 वैक्सीन की ड्राय रन किया गया।उन्होने बताया कि प्रत्येक केन्द्रों पर 25 स्वास्थ्यकर्मी लाभार्थियों की मॉक वैक्सीनेशन कराई गई तथा प्रत्येक केंन्द्र पर एक सुरक्षा गार्डए, एक रिकोर्ड की जाँच करने वाला कर्मी,एक टीकाकर्मी,निगरानीकर्ता तथा एक मोबिलाईजर कार्यरत रहे।उन्होंने बताया कि इसी तरज पर वैक्सीन आने उपरान्त टीकाकरण केन्द्रों पर टीकाकरण किया जायेगा।डॉ. दहिया ने बताया कि देशभर में कोविड वैक्सीन चरणबद्ध तरीके से लगाई जायेगी।हालांकि कोविड वैक्सीन लगवाना स्वैच्छिक है।परन्तु फिर भी उन्होने स्वास्थ्य की दृष्टि से सभी को सलाह दी कि वे अपने व अपने स्वजनों के हित को देखते हुये कोविड का टीका अवश्य लगवायें ताकि कोरोना महामारी से समाज को बचाया जा सके।सिविल सर्जन ने बताया कि वैक्सीनेशन की तैयारियों को परखने के लिये यमुनानगर के 06 स्वास्थ्य केन्द्रों पर कोविड वैक्सीन का ड्राय रन किया गया जो कि पूर्णरूप से सफल रहा।कोविड वैक्सीन के पूर्वाभ्यास के लिए जिले में प्रत्येक टीकाकरण केन्द्र पर तीन-तीन कक्ष तैयार किए गये।पहले कक्ष(प्रतीक्षा कक्ष) में सुरक्षा गार्ड द्वारा लाभार्थियों का सत्यापन कर कोरोना दिशा निर्देशानुसार प्रतीक्षा कक्ष में बिठाया गया।दूसरे कक्ष (टीकाकरण कक्ष) में वैरीफायर द्वारा लाभार्थी के दस्तावेजों की जॉंच उपरान्त टीकाकर्मी द्वारा टीका लगाने की प्रैक्टिस की गई और तीसरे कक्ष (निगरानी कक्ष)में निगरानीकर्ता द्वारा उपरोक्त लाभार्थियों को 30 मिनट के लिये ऑब्जर्व किया गया।इसके अतिरिक्त केंन्द्र पर एक एईएफाई मैनेजमेंट कक्ष की व्यवस्था भी की गई ताकि टीकाकरण उपरान्त उससे होने वाले किसी भी दुषप्रभाव का निदान किया जा सके।इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विजय विवेक ने बताया कि लाभार्थियों का कोविड वैक्सीन का टीकाकरण को-विन एप के माध्यम से डिजिटलाईस किया गया।जिसमें लाभार्थी की जानकारी को वेलिडेट कर वैक्सीनेट किया गया।जिसके उपरान्त लाभार्थी के पंजीकृत फोन पर उसको कोविड का टीका लगने का मैसेज आया और टीकाकर्मी द्वारा लाभार्थी को टीकाकरण सम्बंधी चार मुख्य संदेश भी प्रदान किये गये,ताकि लाभार्थी को टीकाकरण उपरान्त किसी समस्या का सामना ना करना पडे।इस अवसर पर सिविल अस्पताल जगाधरी पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पूनम चौधरी,डॉ. संजीव अटवाल,डॉ. जिप्सा तनेजा,डॉ. रितेश के साथ-साथ अन्य अधिकारी व कर्मचारी और सीएचसी छछरौली पर प्रवर चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशीला सैनी,जिला सर्वलॉस अधिकारी डॉ. वागीश गुटैन एवं डॉ. सपना कम्बोज आदि उपस्थित रहे। 

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad