Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

यमुनानगर:-अनुसूचित जाति वर्ग के बच्चों के लिए भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार ने खजाना खोला है

यमुनानगर:-अनुसूचित जाति वर्ग के बच्चों के लिए भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार ने खजाना खोला है


।पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में  5 गुना ज्यादा रकम खर्च होगी यह जानकारी कैबिनेट शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने दी। केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने अनुसूचित जाति के छात्रों के कल्याण के लिए नई स्कीम का ऐलान किया है।हरियाणा सरकार में 6 विभागों के कैबिनेट मंत्री कंवरपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि अनुसूचित वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति स्कीम के तहत छात्रवृत्ति योजना को लेकर राज्यों के साथ फंडिंग पैटर्न के विवाद को भी सुलझा लिया गया है।नए फंडिंग पैटर्न के तहत केंद्र की हिस्सेदारी 60 फीसदी और राज्यों को 40 फीसदी हिस्सा देना होगा।शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने बताया कि पुराने फंडिंग पैटर्न से अब तक इस स्कीम में हर साल औसतन 11 सौ करोड़ रुपए की ही मदद दी जाती थी लेकिन अब नई फंडिंग पैटर्न के हिसाब से यह बढ़कर लगभग 6000 करोड रुपए हो जाएगी।यानी अनुसूचित वर्ग के बच्चों के कल्याण की स्कीम पर खर्च की जाने वाली राशि में 5 गुणों से ज्यादा की बढ़ोतरी होगी।मंत्री कंवरपाल ने कहा कि इसे लेकर संचालित योजना पर अगले 5 सालों में लगभग पूरे भारत में 59000 करोड़ से ज्यादा की राशि खर्च की जाएगी जिसमें केंद्र सरकार की हिस्सेदारी 35000 करोड़ से ज्यादा की होगी।इस पूरी योजना से पूरे भारत में अनुसूचित जाति वर्ग के लगभग 4 करोड़ से ज्यादा विद्यार्थियों को लाभ मिल सकेगा। मंत्री कंवरपाल ने कहा कि भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार ने पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना पर लिए गए फैसले से अनुसूचित जाति के युवाओं के लिए उच्च शिक्षा के नए अवसर उपलब्ध होंगे।मंत्री कंवरपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कमजोर तबके के लोगों के जनकल्याण के लिए योजनाएं लागू कर रहे है।जिनसे जुड़कर उनका विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों में देश का भविष्य सुरक्षित है।इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, भाजपा नेता निशचल चौधरी,जिला महामंत्री सुरेन्द्र बनकट, जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला,जगाधरी मंडल अध्यक्ष विपुल गर्ग व भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad