Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

यमुनानगर:-नेहरू पार्क व गोविंदपुरी रोड से हटाया अतिक्रमण, दर्जनों लावारिस पशुओं को लगाए रिफ्लेक्टर टेप

यमुनानगर:-नेहरू पार्क व गोविंदपुरी रोड से हटाया अतिक्रमण, दर्जनों लावारिस पशुओं को लगाए रिफ्लेक्टर टेप









वार्ड नंबर 12 से आवारा पशुओं को पकड़कर गोशाला पहुंचाया

सड़क सुरक्षा को लेकर नगर निगम गंभीर, अतिक्रमण हटाने, लावारिश पशुओं रिफ्लेक्टर टेप व आवारा पशुओं को पकड़ने के चलाए जा रहे अभियान

यमुनानगर:-सड़क सुरक्षा को लेकर नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान व पशुओं को रिफ्लेक्टर लगाने का अभियान जारी है।सीएसआई गोविंद शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने मॉडल टाउन के सबसे व्यस्त मार्ग नेहरू पार्क रोड व गोविंदपुरी रोड से अतिक्रमण हटाया। वहीं, निगम की इस टीम ने शहर के विभिन्न स्थानों पर घूम रहे पशुओं के गले, सींगों व पूंछों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए। साथ ही वार्ड नंबर 12 से दर्जनों आवारा पशुओं को पकड़कर गोशाला जगाधरी में पहुंचाया।नगर निगम का यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।

नगर निगम आयुक्त धर्मवीर सिंह (आईएएस) व कार्यकारी अधिकारी अरूण कुमार भार्गव के आदेशानुसार चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर गोविंद शर्मा के नेतृत्व में सड़कों के किनारे से अतिक्रमण हटाने के लिए टीम को गठन किया गया है।टीम में एएसआई सुमित बैंस,एएसआई सचिन, एएसआई कृष्ण कुमार, राकेश तेजली, होमगार्ड व अन्य कर्मचारी शामिल किए गए।सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम की टीम सबसे पहले नेहरू पार्क रोड पर पहुंची।टीम ने नेहरू पार्क रोड, पुलिस अधीक्षक आवास के आसपास समेत सड़क किनारे दुकानदारों द्वारा किए गए ‌अतिक्रमण को हटाया। टीम ने इस दौरान सड़क पर रखे दुकानदारों के बोर्ड,साइन बोर्ड व अन्य सामान को उठाकर निगम की गाड़ी में लोड किया।इसके बाद नगर निगम की यह टीम गोविंदपुरी रोड पर पहुंची।टीम ने डीएवी डेंटल कॉलेज के पास से मधु चौक तक दोनों तरफ से अतिक्रमण हटाया।इस दौरान सड़क किनारे बैंक, मॉल, होटलों, मिठाई,कैफे आदि द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया।निगम की टीम ने सड़कों पर रखें सामान को उठाकर निगम की गाड़ियों में लोड कर स्टोर पहुंचाया।चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर गोविंद शर्मा ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर नगर निगम द्वारा शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है।सड़कों के किनारे दुकानदारों काफी मात्रा में अतिक्रमण कर अपना सामान रख देते है।इससे सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रहती है।जिससे आम जन को सड़कों से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।शहरवासियों को होनी वाली इन परेशानियों और सड़क सुरक्षा के मद्देनजर सड़कों से अतिक्रमण हटाया जा रहा है।दुकानदारों से अपील है कि वे अपना सामान सड़कों पर न रखकर दुकान के अंदर ही रखें।ताकि आम जनता को परेशानी न हो।यदि दुकान सड़कों पर सामान रखेंगे तो उसे जब्त किया जाएगा।सार्वजनिक स्थानों पर घूम रहे पशुओं को लगाए ‌रिफ्लेक्टर टेपःसड़कों पर हादसों का सबब बनने वाले आवारा पशुओं पर रिफ्लेक्टर लगाने का अभियान भी जारी है।नगर निगम व आरटीए की संयुक्त टीम ने चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर गोविंद शर्मा के नेतृत्व में शहर के मॉडल टाउन, जगाधरी वर्कशॉप रोड,औद्योगिक क्षेत्र,रेलवे रोड,जगाधरी रोड समेत कई स्थानों पर घूम रहे आवारा पशुओं के गले, सींगों व पूंछों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए।सीएसआई गोविंद शर्मा ने बताया किया सड़क सुरक्षा के लेकर सड़कों पर घूम रहे पशुओं को रिफ्लेक्टर टेप लगाए जा रहे है।ताकि धुंध व रात के समय सड़कों पर घूमने वाले इन पशुओं की वजह से होने वाले हादसों को रोका जा सके।वार्ड नम्बर 12 से छह पशुओं को पकड़ गोशाला पहुंचायाःसड़क सुरक्षा व आमजन को होने वाली परेशानियों को लेकर नगर निगम की टीम का तीसरा अभियान पशुओं को पकड़ने का चलाया जा रहा है।इस अभियान के तहत वीरवार को नगर निगम के सीएसआई गोविंद शर्मा की टीम ने वार्ड नंबर 12 के बाड़ीमाजरा,तीर्थ नगर व अन्य स्थानों से आवारा पशुओं को पकड़ा गया।इन पशुओं को निगम की गाड़ी में चढ़ाकर जगाधरी गोशाला पहुंचाया गया।यह पशु क्षेत्र में गंदगी फैलाकर लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहे थे।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad