यमुनानगर:-बालकुंज छछरौली में रह रहे बच्चों को ठंड़ से बचाव के लिए भेंट की गर्म रजाइयाँ
बाल कल्याण समिति सदस्य अलका गर्ग ने बताया कि 18 वर्ष से छोटे निराश्रित बच्चों के रहने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा छछरौली में बालकुंज की स्थापना की गई है बालकुंज छछरौली में रहने वाले बच्चों के रहने,खाने व पढ़ाई आदि सभी कार्यों की व्यवस्था हरियाणा सरकार द्वारा पूरी तरह से निशुल्क की जाती है,समाज में रहने वाले बहुत से लोग समय समय पर बालकुंज में सहायता उपलब्ध कराते है बृहस्पतिवार को जगाधरी हाऊसिंग बोर्ड कालोनी निवासी सतपाल अग्रवाल व उनके लडके दीपक अग्रवाल जो कि विदेश में रहते है उनकी और से उनकी बेटी रूचि गर्ग व नातिन अभिनव गर्ग ने बालकुंज छछरौली में रहने वाले बच्चों के लिए गर्म रज्जाईयाँ भेंट की ,ये अग्रवाल परिवार पहले भी बालकुंज में समय समय पर सहायता उपलब्ध कराता रहा है,अग्रवाल परिवार का यह प्रयास सराहनीय है,बाल कल्याण समिति सदस्य अलका गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि बालकुंज छछरौली में और ज्यादा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए उनके द्वारा इस समाजसेवी परिवार से संपर्क साधा गया,जिसमें जगाधरी हाऊसिंग बोर्ड निवासी सीनियर सिटीजन सतपाल अग्रवाल व उनके सुपुत्र दीपक अग्रवाल के द्वारा यह सामान बालकुंज में भेंट किया गय्ग, अलका गर्ग ने इन प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के सक्षम लोगों को सीनियर सिटीजन सतपाल अग्रवाल व उनके सुपुत्र दीपक अग्रवाल से प्रेरणा लेते हुए इस तरह के कार्यों में आगे आकर जरूरतमंद बच्चों की मदद हेतु अच्छे प्रयास करें व उन्हें आगे बढ़ने व अपने पैरों पर खड़े होने में सहायता करे,बाल कल्याण समिति सदस्य अलका गर्ग ने कहा कि बच्चे सबके सांझे होते है अगर बच्चों को सही समय पर सही मदद व मार्गदर्शन मिल जाता है तो वह अपनी प्रतिभा के बल पर अपनी कार्य कुशलता का प्रदर्शन करते है,
इस दौरान सीनियर सिटीजन सतपाल अग्रवाल, रूचि गर्ग, कुमकुम अग्रवाल,अभिनव गर्ग,बालकुंज इंचार्ज मोना चौहान, मोनिका, दीपिका आदि उपस्थित रहे


