यमुनानगर:-माईनिंग विभाग की टीम ने रादौर मेंं एक ट्रक चालक को अवैध रूप से खनन करते पकड़ा
।खनन विभाग की ओर इस बारे भारी जुर्माना किया गया।लेकिन ट्रक के मालिक द्वारा जुर्माना अदा नहीं किया गया। जिस पर रादौर पुलिस ने माईनिंग अधिकारी की शिकायत पर अज्ञात के विरूद्ध चोरी का मामला दर्ज किया गया।माईनिंग अधिकारी नीरज कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 फरवरी 2020 को माईनिंग विभाग की टीम ने रात 10 बजे रादौर में एक ट्रक चालक को अवैध खनन करते पकड़ा।जिस पर भारी जुर्माना किया गया।जुर्माना अदा न करने पर चोरी का मामला दर्ज करवाया गया।

