यमुनानगर:-हरियाणा स्टेट इलैक्ट्रीसिटी बोर्ड वर्करज यूनियन के आह्वाहन पर बुधवार को भी सब डिविजन मुस्तफाबादकार्यालय परिसर में एक घन्टे तक रोष प्रदर्शन किया गया
जिसकी अध्यक्षता सब यूनिट प्रधान राजकुमार सैनी ने की।रोष प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य सरकार द्वारा कर्मचारियों की ऑनलाईन ट्रांसफर पॉलिसी का विरोध करना रहा।केन्द्रीय परिषद सदस्य सुखबीर सिंह ने कहा है कि कर्मचारी के अचानक तबादले के कारण नए कार्यक्षेत्र में कार्य के दवाब से कर्मचारी के ऊपर मानसिक व शारीरिक दवाब बढने से हादसा होने की आशंका बनी रहती है।उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार हर रोज नई-नई कर्मचारी विरोधी नितियो से कर्मचारियों का शोषण करने में लगी हुई है।सरकार की इन दमनकारी नितियो का हरियाणा स्टेट इलैक्ट्रीसिटी बोर्ड वर्करज यूनियन जोर-शोर से खण्डन करती है।इस मौके पर रोष प्रदर्शन में सचिव विपिन कुमार,उपप्रधान कर्मचन्द,सुखबीर सिंह एम.एम.सी सदस्य सतीश कुमार,हेमराज,प्रीतपाल सिंह,मुकेश कुमार,मोहन लाल कैशियर आदि कर्मचारी शामिल रहे।

