यमुनानगर: जिला एन्टीनार्कोटिक्स सेल की टीम ने एक व्यक्ति को 16 ग्राम स्मेक के साथ गुप्त सूचना के आधार पर किया गिरफ्तार
यमुनानगर;/पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के निर्देश अनुसार कार्य करते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। टीम से नशा तस्कर थरथर कांपते हैं। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने दिनांक 03.01.2020 को हजारों रुपए की स्मेक सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।इंचार्ज महावीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि छप्परअधोया मोड़ में एक व्यक्ति नशीले पदार्थ लेकर घूम रहा है। इस सूचना केआधार पर उप निरीक्षक धर्म सिंह, जसवीर सिंह, एएसआई राकेश,अमित सुखविंदर,राजेंद्र के टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर जाकर वहां घूम रहे व्यक्ति को गिरफ्तार किया। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट पशु चिकित्सक संजय गोयल को बुलाया गया। इसके सामने पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके पास से 16 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में जिसकी पहचान कलावड़ निवासी अवनीश कुमार उर्फ किन्नू के नाम से हुई। आरोपी के पास से जो नशा पकड़ा गया है उसकी कीमत करीब ₹50,000 बताई जा रही है।आरोपी के खिलाफ थाना छप्पर में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी पहले ट्रक ड्राइवर था और अब नशा तस्करी करता है।

