यमुनानगर;-भारत में विकसित कोविड-19 वैक्सीन के दो टीकों की आपातकालीन मंजूरी मिलने के बाद अब हम भारतवासी कोरोना के खिलाफ लड़ाई को जीतने के निर्णायक स्थिति में पहुंच चुके हैं। यह जानकारी कैबिनेट शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने दी।
हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री कंवरपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना वायरस के विरुद्ध अभियान में जी जान से जुड़े सभी वैज्ञानिकों और करोड़ों योद्धाओं को हार्दिक बधाई देते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन की डीसीजीआई की मंजूरी मिलने से एक स्वस्थ कोरोना वायरस मुक्त भारत की मुहिम को बल मिलेगा।शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने बताया कि आज बहुत गर्व की बात है कि जिन दो कोरोना वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल को मंजूरी दी गई है वह दोनों वैक्सीन मेन मेड इन इंडिया है। यह आत्मनिर्भर भारत के सपने को पूरा करने के लिए हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व हमारे वैज्ञानिक समुदाय की इच्छाशक्ति की जीत है। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में विपरीत परिस्थितियों में असाधारण सेवा भाव के लिए हम अपने डॉक्टरों एमेडिकल प्रोफेशनल्स एवैज्ञानिकों, पुलिस कर्मियों, सफाई कर्मियों व सभी कोरोना वारियर्स के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं, जिन्होंने आम नागरिकों की जान बचाने में बहुत ही सराहनीय योगदान किया है। उन्होंने कहा कि चाहे कोरोना वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल की इजाजत मिल गई है फिर भी सभी नागरिक कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए हर संभव प्रयास करें व सावधानी बरतें।इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, भाजपा नेता निश्चल चौधरी, छछरौली मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह, मंडल महामंत्री जगदीश धीमान, मंडल महामंत्री शिव कुमार लेदी व भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग मौजूद रहे।


