Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

यमुनानगर:-जिला यमुनानगर एन्टीनार्कोटिक्स सेल की टीम ने अवैध नशीली दवाइयों सहित एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

यमुनानगर:-जिला यमुनानगर एन्टीनार्कोटिक्स सेल की टीम ने अवैध नशीली दवाइयों सहित एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार


यमुनानगर:-पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने जिला पुलिस को नशे की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाए जाने के लिए निर्देश दिए हुए हैं।नशे पर प्रतिबंध लगाने के लिए व लोगों को जागरूक करने के लिए एंटी नारकोटिक सेल की टीम का गठन किया हुआ है,जिसकी जिम्मेदारी निरीक्षक महावीर को सौंपी गई है। टीम ने कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित दवाइयों का जखीरा पकड़ा।आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक जांच में भेज दिया।सेल के इंचार्ज महावीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कैंप में एक युवक प्रतिबंधित दवाइयां लेकर घूम रहा है।जो नशीली दवाइयों की तस्करी करता है।इस सूचना के आधार पर उप निरीक्षक सुरेंद्र, एएसआई सतनाम सिंह,मुख्य सिपाही अमित, पंकज, सुखविंदर सिंह की टीम का गठन किया गया।टीम ने मौके पर जाकर वहां घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया।मौके पर ही ड्यूटी मजिस्ट्रेट पशु चिकित्सक डॉक्टर सुखबीर नैन को बुलाया गया। जिसके सामने पकड़े गए युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 400 प्रतिबंधित कैप्सूलों का जखीरा बरामद हुआ।मौके पर ड्रग कंट्रोलर प्रवीण कुमार को बुलाया गया जिसने पकड़ी गई प्रतिबंधित दवाइयों की जांच कीऔर बताया कि इन कैप्सूलों को रखने पर प्रतिबंध है।आरोपी की पहचान कैंप निवासी दीपक उर्फ टीशु पुत्र जंग बहादुर के नाम से हुई। आरोपी खिलाफ थाना गांधीनगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad