यमुनानगर:-सहारनपुर कुरुक्षेत्र रोड से नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण, वार्ड 21 से पकड़े 4 लावारिस पशु,सड़क सुरक्षा को लेकर नगर निगम गंभीर, सड़कों से हटाया जा रहा अतिक्रमण
यमुनानगर:-सड़क सुरक्षा के मद्देनजर नगर निगम ने बुधवार को सहारनपुर कुरुक्षेत्र रोड से अतिक्रमण हटाया। इस दौरान सड़क किनारे रेहड़ी संचालकों द्वारा किया गया अतिक्रमण हटाया।सीएसआई गोविंद शर्मा की टीम ने रेहड़ी संचालकों को समझाकर अवैध कब्जे हटवाएं।निगम अधिकारियों ने उन्हें भविष्य में सड़क किनारे रेहड़ी खड़ी करके अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी।सड़कों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए भविष्य में भी नगर निगम का यह अभियान जारी रहेगा।सड़कों से अतिक्रमण हटाने को लेकर नगर निगम आयुक्त धर्मवीर सिंह के आदेशानुसार चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर गोविंद के नेतृत्व में टीम को गठन किया गया।टीम में एएसआई सुमित बैंस, एएसआई सचिन, एएसआई कृष्ण कुमार व अन्य कर्मचारी शामिल किए गए।सड़क सुरक्षा को लेकर नगर निगम की इस टीम ने सहारनपुर कुरुक्षेत्र रोड पर दामला तक सड़कों के किनारों से अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान निगम अधिकारियों ने दुकानदारों व रेहड़ी संचालकों को बोलकर सड़कों से स्वयं सामान उठवाया।उन्होंने बताया कि दुकानदारों व रेहड़ी संचालकों द्वारा सड़कों के किनारे अतिक्रमण करने से आम जन को परेशानी होती है। सड़कों पर जाम की स्थिति रहती है। इससे आमजन को परेशानी का सामना उठाना पड़ता था।इसी के मद्देनजर नगर निगम की ओर से अतिक्रमण अभियान चलाया जा रहा है।सेनेटरी इंस्पेक्टर गोविंद ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यह अभियान भविष्य में भी चलाया जाएगा।वार्ड नंबर 21 से पकड़े चार बेसहारा पशु गोशाला में पहुंचाएः/नगर निगम की चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर गोविंद शर्मा के नेतृत्व में बनी टीम ने नगर निगम के वार्ड नंबर 21 में आवारा घूम रहे बेसहारा पशुओं को पकड़ा।इस दौरान निगम की टीम द्वारा वार्ड में विभिन्न स्थानों पर घूम रहे चार पशुओं को पकड़कर नगर निगम की गाड़ी में चढ़ाया।यहां से उन्हें जगाधरी की गोशाला में पहुंचाया गया।बता दे कि वार्ड में घूम रहे लावारिस पशुओं को लेकर क्षेत्रवासी परेशान थे।ये पशु गलियों में गंदगी फैला देते थे और लोगों का नुकसान करते थे।इसी के मद्देनजर निगम की टीम ने पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाया।


