यमुनानगर:-जिला युवा अधिकारी प्रितेश कुमार झवेरी की अध्यक्षता में नेहरू युवा केंद्र के प्राणन में राष्ट्रीय युवा दिवस/सप्ताह का आयोजन
12 जनवरी से 19 जनवरी 2021 तक विभिन्न युवा विकास मांडलों के सहयोग से करवाने के लिए बैठक का आयोजन किया गया।उन्होंने ने बताया कि इस बैठक में जिला के सभी खंडो के राष्ट्रीय युवा कोर और युवा मंडलों के सदस्यों ने भाग लिया जिसमें राष्ट्रीय युवा दिवस,संस्कृतिक दिवस,सहभागिता दिवस,समाज सेवा दिवस,खेलकूद दिवस,युवा शान्ति दिवस,युवा कौशल दिवस,व राष्ट्रीय युवा सप्ताह का समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।जिला युवा अधिकारी ने सभी युवा मंडलों को राष्ट्रीय युवा सप्ताह के कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।


