यमुनानगर:तीनों कानूनों के विरोध में सरकार के बनाए पूतले
टोल प्लाजा पर किसानों ने की नारेबाजी
यमुनानगर:तीनों कानूनों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसान मिल्क माजरा टोल प्लाजा पर धरने पर बैठे हैं।उन्होंने टोल प्लाजा पर धरना दिया और सरकार के पुतले भी खड़े किए।उन्होंनेे जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।जिसकी अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष संजू,विक्रांत व डायरेक्टर मनदीप सिह रोड छप्पर ने की।उन्होंने कहा कि किसान पिछले लंबे समय से दिल्ली बॉर्डर पर अपने हक के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं,लेकिन सरकार से कई दौर की बातचीत हुई, उसके बाद भी सरकार तीनों कानूनों को रद्द नहीं कर रही है और किसान तीनों कानूनों को रद्द करवाने को लेकर अड़े हुए हैं।इसके साथ ही मिल्क माजरा टोल प्लाजा पर भी किसान काफी समय से धरना दे रहे हैं और हर रोज अलग-अलग जरिए से अपना विरोध जता रहे हैं,लेकिन उसके बाद भी सरकार सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने शुक्रवार को सरकार के पुतले बना कर धरना स्थल पर खड़े किए व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।इस दौरान कई संगठनों ने अपना समर्थन किसानों को दिया ।उन्होंने कहा कि सरकार जल्द से जल्द तीनो कानूनों को रद्द करें और किसानों को राहत दे।टोल प्लाजा पर किसान मनाएगें किसान सर छोटु राम का जन्म दिवस खंड बिलासपुर से किसान मिल्क माजरा टोल प्लाजा पर सर छोटु राम का जन्म दिवस संकल्प दिवस पर मनाने के लिए ट्रेक्टर से पहुंचेंगे। किसान नेता गुलजार सिंह मलिक पांबनी, गुरभजन सिंह मारवा खुर्द जाट धर्मशाला प्रधान जगीर सिंह ने कहा कि सर छोटुराम ने किसानों के हकों की लड़ाई लड़ी और किसान के मान सम्मान के लिए सघर्ष किया। देश का किसान अध्यादेशों को रद् कराने को लेकर दिल्ली बार्डर पर सड़कों पर है। सरकार किसानों की मांग नही मान रही किसान भी पीछे हटने को तैयार नही है।गुलजार सिंह मलिक ने कहा कि प्रधानमंत्री के पास किसानों की बात सुनने के लिए समय नही है। उन्होंने कहा कि भारी संख्या में आज खंड के किसान मिलक माजरा टोल पर पहुंचकर सर छोटुराम के जन्मदिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाएगें।

