यमुनानगर:नाटक मंडली ने नाटक के माध्यम से सही पोषण बारे लोगों को किया जागरूक
यमुनानगर: सही पोषण बारे लोगों को जागरूक करने के लिए महिला एंव बाल विकास विभाग की तरफ से नाटक मंडली द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है।दूसरे दिन सी.डी.पी.ओ रेनू शर्मा की अध्यक्षता में हरनौली, मंधार मुस्मिबल में जागरूकता अभियान के तहत नुक्कड नाटक के माध्यम से लोगों को समझाया कि मनुष्य को उचित पोषण तत्वों की कमी को पूरा करने के लिए प्रोटिन, विटामिन, वसा, खनिज, लवण व पानी की आवश्यक्ता होती है। जिसे पूरा करने के लिए जाता फल, सब्जियां,साबुत अनाज प्रोटीन अपने प्रतिदिन के आहार में लेने चाहिए। महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से पोषण जागरूकता कार्यक्रम लगातार चल रहें है।इस अवसर पर आंगनबाड़ी वर्कर,हैल्पर व गांव के लोग उपस्थित रहें।

