यमुनानगर:दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को किया प्रताडित, ससुराल पक्ष के खिलाफ केस दर्ज
जगाधरी:दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को प्रताडित किया गया। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ केस दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी। वही दूसरी ओर किशोरी से छेडछाड का मामला भी सामने आया है।कामी माजरा
निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी हरदीपेंद्र सिंह के साथ वर्ष 2017 में हुई थी। शादी के बाद ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताडि़त करने लगे। वह उसे बात बात पर मारपीट करने लग गए थे। कई बार उन्हें समझाया भी, लेकिन वह नही माने। हर रोज मारपीट व दहेज की मांग करने को लेकर उसे आरोपियों ने घर से निकाल दिया। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।

