Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

यमुनानगर:-जैन जीव दया केंद्र में किया जा रहा है पक्षियों की ईलाज व आप्रेशन,पिछले 5 वर्षों से पक्षियों की सेवा में है पूर्ण: समर्पित

यमुनानगर:-जैन जीव दया केंद्र में किया जा रहा है पक्षियों की ईलाज व आप्रेशन,पिछले 5 वर्षों से पक्षियों की सेवा में है पूर्ण: समर्पित



यमुनानगर:धर्म और कर्म की पावप पुण्य भूमि हरियाणा सदा ही सेवा का संदेश देती रही हैै।यमुनानगर जिले में घायल एवं बीमार पक्षियों की सेवा में पूर्ण: समर्पित जैन जीव दया केन्द्र, स्थानीय जैन मिलन शाखा के द्वारा यमुना शमशान भूमि यमुनाघाट में पिछले 5 वर्षों से लोगों के सहयोग से सफला पूर्वक कार्य कर रहा है।केन्द्र के संयोजक संदीप जैन ने बताया कि यह केन्द्र प्रत्येक पक्षी को अभय दान व मंगलमय जीवन प्रदान कर रहा है। इस केन्द्र में घायल एवं बीमार पक्षियों के उपचार हेतू विशेषज्ञ चिकित्सक एवं सहायक चिकित्सक व अन्य सहायक अपना सहयोग प्रदान कर रहे है।उन्होंने बताया कि केन्द्र में लगभग 250 विभिन्न प्रकार के पक्षी उपचार के लिये हर समय होते है,और इस केन्द्र में पक्षियों के आप्रेशन की भी सुविधा उपलब्ध है।केन्द्र निरिक्षक सुशील जैन बताया केन्द्र में घायल एवं बीमार पक्षियों को पूर्ण चिकित्सा के पश्चात स्वस्थ होने पर पुण: आकाश में आज़द उड़ान भरने के लिये छोड़ दिया जाता है।आस-पास के  किसी भी क्षेत्रों में कोई घायल व बीमार पक्षी दिखाई देता है जो उडऩे, चलने आदि से लाचार हो उसे उपचार के लिये जैन जीव दया केन्द्र में पहुँचा सकते है। इसके अलावा केन्द्र की हैल्प लाईन न बर पर फोन कर के भी इन पक्षियों की सहायता की जा सकती है। भारतीय जैन मिलन के वरिष्ठ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आर. के. जैन ने लोगों से अपील करते हुये कहा कि आप अपनी नेक कमाई का कुछ हिस्सा घायल एवं बीमार पक्षियों के ईलाज हेतू दान देकर पुण्य के भागीदार बने।उन्होंने आगे कहा कि हम सभी को अपने जन्म दिवस, विवाह वर्षगांठ,बुजुर्गों की पुण्य तिथि अथवा गुरु दिवस आदि के पावन अवसर पर घायल व बीमार पक्षियों को दाना चुगा कर अनगिनत पुण्य अर्जित करे और परिवार में खुशियां लाये।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad