यमुनानगर:कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर,विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, मेयर मदन चौहान,भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने नगर निगम अधिकारियों की बैठक ली
,जगाधरी यमुनानगर ट्विन सिटी को हरियाणा में नम्बर 1 नगर निगम बनाने का लक्ष्य - कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर नगर निगम यमुनानगर जगाधरी के अधिकारियों की बैठक का आयोजन जगाधरी रेस्ट हाउस में हुआ,बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ,नगर निगम सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण शर्मा पिन्नी,निगम कमिश्नर धर्मवीर सिंह,इ ओ अरूण भार्गव,एक्स ई एन रवि ओबरॉय व विकास बालियान,एम ई सुमित व जगबीर मलिक सहित निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे,बैठक में कैबिनेट मंत्री कंवरपाल,विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, मेयर मदन चौहान,भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा,डिप्टी सीनियर मेयर प्रवीण शर्मा पिन्नी ने निगम के अन्तर्गत बनाए गए डेयरी कंपलेक्स की समुचित व्यवस्था की अधिकारियों से जानकारी ली व यह पता किया कि वहां पर किस कार्य की क्या प्रगति हो रही है और अगर वहां कोई कार्य किसी वजह से पूरे नहीं हो पा रहे हैं तो उसकी क्या समस्या है, कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने नगर निगम अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि डेयरी कांपलेक्स में जल्द से जल्द सभी सुविधाओं को उपलब्ध कराया जाए और डेयरी कांपलेक्स को पूरी तरीके से साफ स्वच्छ करके चलाया जाए ताकि डेयरी संचालको के साथ साथ आम जनता को भी लाभ हो,व जिन डेयरी संचालकों को प्लाट लेने है उन्हे जल्दी ही डेयरी काम्प्लेक्स में प्लाट उपलब्ध कराए जाएंगे,भाजपा विधायक यमुनानगर घनश्याम दास अरोड़ा ने यमुनानगर शहर की सफाई व्यवस्था पर अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि शहर की साफ सफाई अच्छी तरीके से होनी चाहिए क्योंकि क्योंकि हमारे आसपास सफाई रहेगी तो उससे स्वस्थ लोगों का स्वास्थ्य ठीक रहता है और बीमारियां भी कम फैलती हैं और जब हमारा शहर चकाचक होगा तो हम स्वच्छता में भी प्रदेश में व देश में हमारे शहर की प्रशंसा होगी तो यह हमारे लिए गर्व की बात होगी,रेहडी वालो को भी शहर में जगह दी जाए, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि अधिकारी अपना कार्य पूरी मेहनत से करेंगें तो उसके अच्छे परिणाम आएंगे,यमुनानगर जगाधरी मेयर मदन चौहान ने अधिकारियों से बात करते हुए कहा कि नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे सभी प्रोजेक्टों व योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करें, कोशिश करें कि इनमें जो रुकावट आ रही हैं उनको जल्द से जल्द खत्म करे ताकि वह प्रोजेक्ट जब जनता को मिलने शुरू होंगे तो जनता को पता चलेगा कि नगर निगम उनके लिए कितनी अच्छी अच्छी योजनाएं लागू कर रहा है,मेयर मदन चौहान ने कहा कि पोलीथीन का इस्तेमाल शहर में पूरी तरह से रोका जाए ,भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि विकास का दूसरा नाम ही भाजपा सरकार है,भाजपा बिना भेदभाव के विकास कार्य करवाती है।इस दौरान निकुंज गर्ग,रोहित हरजाई, नीतीश दुआ आदि मौजूद रहे


