यमुनानगर:-भारतीय जनता पार्टी संगठन की सोच सदा राष्ट्र की सेवा करना रही है:-यमुनानगर विधायक घनश्यामदास अरोड़ा
,भाजपा का कार्यकर्ता हार में ना तो पस्त होता है और ना ही जीत में मस्त होता है,भाजपा कार्यकर्ता सदा राष्ट्र की सेवा व हित में कार्यरत रहता है यह शब्द कहे यमुनानगर से भाजपा विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने,भारतीय जनता पार्टी जिला यमुनानगर के पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन भाजपा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा के मॉडल टाउन स्थित नए कार्यालय में हुआ ,बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा व जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला साथ रहे,भाजपा विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने सभी पदाधिकारियों से उनके दायित्व के बारे में और उनके परिवारिक व सामाजिक पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी ली व भाजपा पदाधिकारियों को बताया कि प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता को यह पता होना चाहिए कि उसका संगठन में क्या दायित्व है और उस दायित्व को वह किस प्रकार से सही निर्वाहन कर सकता है,भाजपा कार्यकर्ताओं को जनता के साथ संपर्क में रहना चाहिए ताकि जनता की समस्याओं को पताकर वह भाजपा के जिला अध्यक्ष,जिला पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं, विधायक,मेयर,चेयरमैन व मंत्री साहब आदि से मिलकर समस्याओं का समाधान करा कर आम जनता को राहत दे सके, विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अंत्योदय के सिद्धांत पर चल रही है जिसके अंतर्गत पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना उसका लक्ष्य है और इसमें भाजपा बहुत अत्याधिक रूप से सफल भी हो रही है और उसी का परिणाम है कि हरियाणा व केन्द्र में भाजपा की सरकार है,भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने जिला भाजपा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करते हुए बताया कि आजकल सोशल मीडिया की वजह से जमाना बहुत तेजी से बदल रहा है और आज कल बहुत सारी चीजें सोशल मीडिया पर चल रही है ,इसके लिए भाजपा के जिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को ध्यान रखते हुए सोशल मीडिया का इस्तेमाल अवश्य करना चाहिए भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियां व सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की ज्यादा से ज्यादा जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से आम जनता तक पहुंचनी चाहिए ताकि जनता को पता चल सके कि भाजपा सरकार व भारतीय जनता पार्टी उनके लिए कितनी अच्छी अच्छी योजनाएं लेकर चल रही है ,भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि वर्तमान जिला पदाधिकारियों को मेहनत व प्रमुखता से अपनी बात जनता के समक्ष रखनी चाहिए
इस दौरान मौके पर जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग,जिला उपाध्यक्ष रामपाल नंबरदार, जिला उपाध्यक्ष व पार्षद संदीप गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष अमित गर्ग, जिला उपाध्यक्ष प्रोमिला बख्शी, जिला उपाध्यक्ष विजय बब्बर ,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष,निगम पार्षद व सी डब्ल्यू सी चेयरपर्सन प्रीति जौहर,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विक्रम हड़तान, जिला जिला सचिव जोनी राणा, जिला सचिव व पार्षद उषा रानी,जिला सचिव व पार्षद सविता काम्बोज, जिला कोषाध्यक्ष जगदीश विद्यार्थी, जिला सह मीडिया प्रभारी व ब्लाक समिति मैम्बर कीमतपाल चोपड़ा, जिला आईटी प्रमुख आदित्य चावला, जिला युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पुनीत बिंदल,एस सी मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्म सिंह मट्टू,भाजपा नेता अनिल काम्बोज,भाजपा नेता शिवराम उपस्थित रहे


