यमुनानगर, 3 जनवरी( )उपायुक्त मुकुल कुमार ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा 2020 एचटेट लेवल 2 के लिए जिला में 9 परीक्षा केन्द्र बनाएं गए थे। इन परीक्षा केन्द्रों 2638 अभियार्थियों ने परीक्षा दी तथा 156 अभियार्थी अनुपस्थित पाए गए
। इसी प्रकार हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा 2020 एचटेट लेवल 1 के लिए जिला में 7 परीक्षा केन्द्र बनाएं गए थे। इन परीक्षा केन्द्रों 1989 अभियार्थियों ने परीक्षा दी तथा 99 अभियार्थी अनुपस्थित पाए गए।
उपायुक्त मुकुल कुमार ने परीक्षा के दौरान डीएवी पब्लिक तथा आनंद पब्लिक स्कूल में जाकर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इन परिक्षाओं को व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए जिला में अधीक्षकों व डयूटी मैजिस्ट्रेटों की डयूटी लगाई गई थी ताकि परीक्षाओं को शांतिपूर्वक ढंग से सम्पन्न करवाया जा सके ।

