Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

यमुनानगर:-पश्चिमी यमुना नहर से आवागमन होगा सुलभ, मार्च तक पुल बनकर तैयार होगा।

यमुनानगर:-पश्चिमी यमुना नहर से आवागमन होगा सुलभ, मार्च तक पुल बनकर तैयार होगा।


यमुनानगर :पश्चिमी यमुना नहर पर बाडी माजरा में साढ़े आठ करोड़ रुपये की लागत से बन रहा पुल मार्च-2021 में तैयार हो जाएगा। इसके बनने से यातायात व्यवस्था में सुधार आएगा। शहर सहित आसपास के दर्जनभर गांवों को फायदा होगा। क्योंकि शहर का बड़ा हिस्सा पश्चिमी यमुना नहर के उस पार है। इसके अलावा नगर निगम में शामिल कई गांवों में यहीं से गुजर कर जाना पड़ता है। हालांकि पहले यहां पुल बना हुआ है, लेकिन छोटा होने के कारण हर दिन जाम लगता है। 

पुराने पुल के पास हो रहा निर्माण:-पश्चिमी यमुना नहर के उस पार बाडी माजरा, तीर्थ नगर, ताजकपुर व पांसरा सहित कई गांव हैं। पुल से दिनभर वाहनों की आवाजाही रहती है। लेकिन पुल संकरा होने के कारण यहां हर हर दिन जाम लगता है। इसलिए सिचाई विभाग की ओर से पुराने पुल के पास ही नया बड़ा पुल बनाए जाने का निर्णय लिया है। पुल के नौ स्पैन हैं। इनमें से सात बनकर तैयार हो गए हैं। दो पर काम चल रहा है। 

करना पड़ा लंबा इंतजार:-नहर पर पुल बनाए जाने की मांग कई वर्ष से उठ रही है, लेकिन योजना सिरे नहीं चढ़ पा रही थी। लंबे इंतजार के बाद 2020 में इस पुल का निर्माण कार्य शुरू हुआ। क्षेत्र के रामकरण, सुभाष व सेवा सिंह का कहना है कि नहर पर पुल बन जाने से बड़ी राहत मिलेगी। क्योंकि पहले बना हुआ पुल काफी तंग है। आसपास अन्य कोई पुल नहीं है। क्षेत्र के लोगों को हर दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उनकी सिचाई विभाग के अधिकारियों से मांग है कि पुल का निर्माण जल्द पूरा कराया जाए। 

गुणवत्ता पर विशेष नजर:-सिचाई विभाग के एक्सइएन विनोद गुप्ता का कहना है कि पुल का निर्माण कार्य प्रगति पर है। ठेकेदार को 31 मार्च तक का समय दिया हुआ है। इस अवधि तक काम पुरा कर लिया जाएगा। निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष नजर है। पुल के चालू होने के बाद शहर के साथ-साथ आसपास के गांवों को भी राहत मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad