यमुनानगर:हम सब का अभिमान है हिन्दी,भारत देश की शान है हिन्दी, जन-जन की परिभाषा है.हिन्दी,उनमुक्त राष्ट्र की आशा है,हिन्दी इन पंक्तियों के साथ कैबिनेट शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने सभी को विश्व हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं दी
।हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री कंवरपाल ने विश्व हिन्दी दिवस के अवसर पर कहा कि विश्वभर में हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए विश्व हिंदी दिवस को मनाया जाता है,इसलिए पूरे विश्व में हिंदी को पसंद करने वालों के लिए आज का दिन बेहद खास होता है।विश्व में हिंदी भाषा को अलग पहचान दिलाने और अंतरराष्ट्रीय भाषा के रूप में मान्यता दिलाने के लिए विश्व हिंदी दिवस को मनाया जाता है।कैबिनेट मंत्री कंवरपाल ने कहा कि सबसे पहले साल 1975 में 10 जनवरी के दिन पहली बार विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया गया था।यह आयोजन दुनियाभर में हिंदी को अलग पहचान दिलाने के लिए महाराष्ट्र के नागपुर में किया गया व इस सम्मेलन में 30 देशों के 122 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था।विश्व हिंदी दिवस के मौके पर देशभर में सरकारी कार्योलयों सहित विदेशों के भारतीय दूतावास में कई प्रकार के आयोजन किए जाते हैं।भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने जिलावासियों को विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें गर्व है कि हमारी राष्ट्रभाषा हिन्दी को आज पूरा विश्व मना रहा है, आज के दिन बहुत सी जगहों पर हिंदी विषय पर कविताओं, निबंध प्रतियोगिता समेत कई सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाते हैं, देश के बाहर सबसे पहले नार्वे के दूतावास में हिंदी दिवस मनाया गया था।इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, भाजपा नेता निश्चल चौधरी, जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला, जगाधरी मंडल अध्यक्ष विपूल गर्ग, पंकज मंगल, ललित गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष जगदीश विधार्थी, प्रियंक शर्मा, राहुल गढ़ी बंजारा, सीमा गुलाटी, अंकित गोयल, निकुंज गर्ग व भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग मौजूद रहे।

