यमुनानगर/रादौर:पंचायत घर सिकंदरा में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन की ओर से एक विशाल बैठक का आयोजन किया गया
January 09, 2021
0
यमुनानगर/रादौर:पंचायत घर सिकंदरा में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन की ओर से एक विशाल बैठक का आयोजन किया गया। किसान यूनियन जिलाध्यक्ष संजू गुंदयाना की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में क्षेत्र के लगभग 20 गांवों के सैंकड़ों लोगों ने भाग लिया।बैठक का आयोजन गोपी संधू व काका संधू ने किया था। इस अवसर पर प्रधान संजु गुंदयाना ने कहा कि किसान आंदोलन को लगभग 44 दिन बित चुके है।सरकार हर बार तारीख पे तारीख दिये जा रही है। यदि सरकार 26 जनवरी तक काले कानून वापस नहीं लेती और समर्थन मूल्य पर गारंटी का कानून नहीं बनाती तो 26 जनवरी को किसान गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड में अबकी बार अपने ट्रैक्टर ले जाकर राजघाट पर किसान परेड करेंगे। जिसको लेकर गांव में सभाएं की जा रही है।उन्होने कहा कि 26 जनवरी तक हर गांव से किसान आप अपने ट्रैक्टर ट्राली लेकर दिल्ली कूच करे। आज किसान आंदोलन जन आंदोलन बन चुका है।26 जनवरी को किसान सरकार के साथ सिर पर कफन बाध कर आरपार का आंदोलन करेंगे। इस अवसर पर बैठक में गांव सिकन्दरा, हड़तान माजरी, भागूमाजरा, रपौली, काबुलपुर, सतगौली, खेड़ी लक्खासिंह, टोपरा कला, हिरण छप्पर, झिवरेहडी, खेडेपुर, गजलाना आदि गांवों के किसानों ने बैठक में घोषणा की कि वे 26 जनवरी को सभी ट्रैक्टर ट्रालियां लेकर दिल्ली पहुंचेगे। इस अवसर पर मनदीप रोड छप्पर, ईश्वर टोपरा, रामरतन, सुरेशपाल, गुलजार भागुमाजरा, लखविनदर बाबा, कश्मीरा सिंह आदि मौजूद थे।

