Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

यमुनानगर:-एंटी नारकोटिक् सेल की टीम ने नशीले पदार्थों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया

यमुनानगर:-एंटी नारकोटिक् सेल की टीम ने नशीले पदार्थों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया


 

पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने नशा तस्करी पर लगाम लगाने के लिए एंटी नारकोटिक्स सेल का गठन किया हुआ है। इसी कड़ी में कार्य करते हुए एंटी नारकोटिक् सेल की टीम ने नशीले पदार्थों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया.इंचार्ज महावीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि छछरौली में एक युवक नशीले पदार्थों के साथ घूम रहा है। इस सूचना के आधार पर उप निरीक्षक सुरेंद्र, एएसआई जसवीर सिंह, सतीश, अमरजीत, सुखविंदर सिंह की टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर जाकर एक युवक को काबू किया। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार श्री तरुण को बुलाया गया। जिसके सामने पकड़े गए युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 900 ग्राम गांजा पत्ती बरामद हुई। इसकी पहचान गनोली निवासी सोनू के नाम से हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad