Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

यमुनानगर:-अग्रसैन चौंक जगाधरी से पुराने सहारनपुर रोड पर 2.57 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़क का शुभारंभ भाजपा विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने किया

यमुनानगर:-अग्रसैन चौंक जगाधरी से पुराने सहारनपुर रोड पर 2.57 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़क का शुभारंभ भाजपा विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने किया



यमुनानगर के विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि जगाधरी अग्रसेन चौंक से सहारनपुर रोड तक प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क बनाई जाएगी, जिसकी कुल लागत लगभग 2 करोड 57 लाख रुपये है। उन्होंने सड़क बनाने के कार्य का शुभारंभ पूजा अर्चना करके व नारियल फोड़कर किया। घनश्यामदास अरोड़ा ने कहा कि भाजपा सरकार के पास विकास कार्यों के लिए धन की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है, लोग जिस प्रकार के विकास कार्य चाहेंगें भाजपा सरकार उसी तरह के विकास कार्य प्राथमिकता के तौर पर करवाएंगे। यमुना नगर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए की लागत से विकास कार्य चलाए जा रहे हैं जिनमें से काफी पूर्ण हो चुके हैं वह कुछ जल्दी ही पूर्ण हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि विकास कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही या भ्रष्टाचार सहन नहीं किया जाएगा। विकास कार्यों में लगाई जा रही सामग्री की गुणवत्ता अच्छी होनी चाहिए जोकि ज्यादा समय तक चल सके और टिकाऊ हो। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का दूसरा नाम ही विकास कार्य है।इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी एक्सईएन राजकुमार, निजी सहायक नितिश दुआ, निजी सहायक रोहित हरजाई, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग उपस्थित थे।


Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad