यमुनानगर :आबकारी व कराधान विभाग यमुनानगर/जगाधरी ने शराब तस्करी में जब्त किए 10 वाहनों की नीलामी कर आरक्षित मूल्य एक लाख 77 हजार से दोगुना राजस्व तीन लाख 47 हजार रु प्राप्त किया
![]() |
| DETC Excise Yamunanagar Amit Khanagwal |
।जिला आबकारी व कराधान आयुक्त अमित खनगनवाल ने जानकारी देते हुए बताया शराब की स्मगलिंग के लिए जो वाहन इस्तेमाल किये जाते है विभाग द्वारा उन्हें भी जब्त कर लिया जाता है ऐसे ही 10 वाहन जिन्हें जब्त किया गया था से जुर्माना न वसूले जाने के कारण लम्बे समय से विभाग परिसर में पार्क थी। वित्त वर्ष खत्म होने से पहले विभाग ने उक्त वाहनों की नीलामी कर आरक्षित मूल्य से दोगुना तीन लाख 47 हजार रु राजस्व इक्क्ठा किया। उन्होंने यह भी कहा कि जिला यमुनानगर राजस्व के मामले में पिछले साल की तुलना में 30 प्रतिशत अधिक राजस्व फरवरी माह तक जुटाने में सफल हुआ है व आगामी वित्त वर्ष में भी यही प्रयास रहेगा जितने भी ऐसे वाहन खड़े है जो शराब तस्करी में लिप्त रहे है उन्हें भी विभाग द्वारा नीलाम किया जाएगा।

