यमुनानगर:-पंजाब में भाजपा विधायक अरुण नांरग को पीटने व कपड़े फाडऩे के विरोध में भाजपा जिला यमुनानगर ने कांग्रेस पार्टी ,पंजाब कांग्रेस सरकार ओर कांग्रेस नेताओं के पुतलें फूंकें
कांग्रेस पार्टी पंजाब में घटित अपनी घटिया हरकतों को किसानों के ऊपर थोपकर किसानों को बदनाम करना चाहती है - भाजपा विधायक घनश्यामदास अरोड़ा
यमुनानगर:-भारतीय जनता पार्टी जिला यमुनानगर ने भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा के नेतृत्व में ,पंजाब में भाजपा विधायक अरूण नारंग के साथ की गई शर्मनाक हरकत के विरोध में जिला सचिवालय के सामने अनाज मंडी जगाधरी के गेट पर कांग्रेस पार्टी ,पंजाब सरकार व कांग्रेस नेताओं के पुतलें फूंकें ,पुतलें फूंकने में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा,भाजपा यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, चेयरपर्सन रोजीमलिक आंनद, चेयरमैन रामनिवास गर्ग,जिला महामंत्री सुरेंद्र बनकट,जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला,प्रदेश सहप्रवक्ता भारतभूषण जुयाल, युवा मोर्चो जिलाध्यक्ष पुनित बिंदल, जिला उपाध्यक्ष निशचल चौधरी, छछरौली अध्यक्ष कल्याण सिंह, जगाधरी अध्यक्ष विपूल गर्ग ,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग , आदि नेता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे,इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि पंजाब में भाजपा विधायक अरूण नारंग को नंगा करके सड़क पर दौड़ाने वालों के विरूद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की जानी चाहिए ताकि भविष्य के लिए एक मिसाल बन सके व लोकतंत्र में ऐसी शर्मनाक घटना दुबारा न हो,भाजपा विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने कहा कि पंजाब में मुक्तसर साहिब के मलोट कस्बे में भाजपा विधायक पर कालिख पोतने व पीट-पीट कर कपड़े फाड़ कर बिलकुल नंगा करके दौडाते हुए उनके मानवाधिकारों का हनन भी किया गया है ओर यह सब पंजाब पुलिस की मौजूदगी में हुआ है ,पंजाब में कांग्रेस पार्टी की सरकार है परन्तु कांग्रेस सरकार के अधिकारियों ने इस घटना को रोकने के लिए कुछ नहीँ किया ओर ना ही बाद में कुछ किया,सोशल मीडिया में वायरल हुई वीडियो में देख कर बड़ी हैरानी हुई कि पंजाब में मुक्तसर साहिब के मलोट कस्बे में भाजपा विधायक अरुण नारंग पर कालिख पोती व पिटाई करके उसके कपड़े फाड कर उसे नंगा सड़क पर दौड़ाया गया यदि समय रहते बचाव नहीं किया जाता तो उनकी जान भी ली जा सकती थी ऐसा कृत्य करते हुऐ मानव अधिकारों का हनन किया है। एक निर्वाचित प्रतिनिधि के ये हालात हैं तो आम व्यक्ति का क्या हाल होता होगा? सोचकर ही रौंगटे खड़े हो जाते हैंइस दौरान मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण शर्मा पिन्नी,भाजपा भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष निश्चल चौधरी,भाजयुमो जिला सचिव मुकुल गुर्जर, महामंत्री अमित चौहान, भाजपा नेता संदीप गुर्जर,महामंत्री अभिषेक अरोडा,महामंत्री सीमा गुलाटी, जगदीश धीमान,शिवकुमार लेदी, युवा सह मीडिया प्रभारी कुणाल भारद्वाज,मीडिया जयप्रकाश,बलविंदर मुजाफत,ऋषि पाल सैनी,राकेश त्यागी,नीरज गुप्ता,प्रवीन अग्रवाल, विजय सिंगला, प्रियंक शर्मा,प्रधान मनोज गुप्ता,दीपक शर्मा,ललित गुप्ता, अमित अग्रवाल,राहुल गढ़ी बंजारा, शक्ति जैलदार, अमित खदरी,शुभम गर्ग, गुरमेहर सिंह,परदुमन सिंह लाड्डी, व भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग उपस्थित रहे


