यमुनानगर:-संतपुरा स्थित संत निश्चल सिंह काॅलेज ऑफ एजुकेशन के परिसर में महिला दिवस के उपलक्ष्य में स्पोर्टस मेले का हुआ आयोजन,लेमन रेस में शिवानी कांबोज और उमा शर्मा ने तो म्यूजिकल चेयर में डाॅ मीनाक्षी गुप्ता ने मारी बाजी
।
यमुनानगर:-संतपुरा स्थित संत निश्चल सिंह काॅलेज ऑफ एजुकेशन के परिसर में महिला दिवस के उपलक्ष्य में गुरू नानक गल्र्स काॅलेज, संत निश्चल सिंह काॅलेज ऑफ एजुकेशन और हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा संगीता सिंघल के सौजन्य से स्पोर्टस मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डिप्टी मेयर रानी कालरा, काॅलेज निदेशक डाॅ वरिन्द्र गांधी मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस मौके पर डाॅ चेतना राठौर ने मंच संचालन किया। कार्यक्रम संयोजिका डाॅ मीनाक्षी गुप्ता ने बताया कि सभी ने महिलाओं को सशक्त होने के लिए प्रेरित किया गया। संगीता सिंघल ने केंद्रीय सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही नीतियों बारे जानकारी दी। डाॅ सुनीता अग्रवाल ने नारी शक्ति का वर्णन करते हुए उसे बरगद के वृक्ष के समान विशाल बताया जिसकी छत्रछाया में पूरा परिवार सुरक्षित रहता है। इस अवसर पर लेमन रेस, स्कीपिंग रेस, 100 मीटर रेस, हाॅप स्टेप और म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें सभी महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रिंसिपल डाॅ अनु अतरेजा और डाॅ अंजू वालिया ने सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को बधाई दी। इस अवसर पर उत्थान संस्था की निदेशक डाॅ अंजू वाजपेयी उमा शर्मा, उमा पराशर, नीलम शर्मा, सीमा कांबोज, मनीषा अग्रवाल व अन्य मौजूद रही।इस प्रकार रहे परिणामः-लेमन रेस में शिवानी कांबोज और उमा शर्मा प्रथम, मीनाक्षी और पायल द्वितीय और शम्मी मेहता और उमा पराशर तृतीय स्थान पर रही। स्कीपिंग रेस में रजनी और नीलम शर्मा प्रथम, वर्षा द्वितीय और दिव्या तृतीय स्थान पर रही। सौ किलोमीटर डाॅ राॅजी और रेनू प्रथम, किरन और मोहिनी द्वितीय और स्नेह लता और पायल रावत तृतीय स्थान पर रही। हाॅप स्टेप रेस में डाॅ वरिन्द्र गांधी प्रथम और संगीता सिंघल द्वितीय स्थान पर रही। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में डाॅ मीनाक्षी गुप्ता प्रथम रही। बीएड काॅलेज की छात्राओं की 100 मीटर रेस में नवनीत कौर प्रथम, दीप द्वितीय और कोमल तृतीय स्थान पर रही। स्कीपिंग रेस में हेमा प्रथम, विशाखा द्वितीय और संजना तृतीय स्थान पर रही।