Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

यमुनानगर भाजपा जिला कार्यालय जगाधरी में घुमंतु प्रकोष्ठ की बैठक का आयोजन हुआ ,बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने की

यमुनानगर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा हरियाणा विमुक्त घुमंतु जन जाति प्रकोष्ठ वाइस चेयरमैन जयसिंह पाल पर हुए हमले की भाजपा कड़ी निंदा करती है। गुनहगारों पर कड़ी कार्यवाही की मांग करते है

यमुनानगर भाजपा जिला कार्यालय जगाधरी में घुमंतु प्रकोष्ठ की बैठक का आयोजन हुआ ,बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने की



,बैठक में घमंतु प्रकोष्ठ से सतनाम सिंह ,धर्म सोत व राम कुमार पाल साथ रहे।बैठक में जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा की नव नियुक्त विमुक्त  घुमंतु  विकास बोर्ड के वाइस चेयरमैन जय सिंह पाल पर इस्मलाबाद (कुरुक्षेत्र) में कुछ  शरारती तत्वों ने उनके साथ अमर्यादित व्यवहार किया व उनके साथ बुरा व्यवहार किया उनके साथ हाथापाई की गई जो कि सरासर गलत है, ऐसे लोगो के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही होनी चाहिये। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि जयसिंह पाल को हरियाणा सरकार ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है ,उनकी तरक्की की यह बात कुछ लोगों को हज्म नहीं हो रही है,जयसिंह पाल के साथ जो अभद्र व्यवहार हुआ उसकी  हम घोर निन्दा करते है व शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त करवाई की जाये इसकी प्रशासन से मांग करते है।जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि पाल समाज को आगे बढ़ाने का कार्य हमारी भाजपा सरकार ने किया है,पाल समाज के जनकल्याण के लिए भाजपा हमेशा उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ खडी है, भाजपा घुमंतु प्रकोष्ठ से सतनाम सिंह धर्मसोत ने कहा की केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री मनोहर  लाल गरीबो व् वंचित लोगो के लिया अच्छा  काम कर रहे है लेकिन कुछ लोगो को ये बात अच्छी नही लग रही है इसलिये वाइस चेयरमैन  जयसिंह पाल के साथ जो घटना घटी उसकी हम निंदा करते है, ये काम शरारती तत्वो  का है जो गलत व्यवहार हुआ है उस से घुमंतु समाज में काफी रोष है।इस दौरान मौके पर ओमपाल,राम कुमार पाल, नाथी राम तोमर, सुरेन्द्र पाल, अमरपाल, नेतरपाल, जगदीश चन्द, परमजीत पाल, कुलवंत धौडंग व् रविन्द्र पाल आदि कार्यकत्र्ता मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad