ग्रामीण पैंशन धारकों को मिलेगी राहत, 2200 पैंशन वितरण केंद्रों का हरियाणा प्रदेश में ऑनलाइन उद्घाटन हुआ-जिलाउपायुक्त मुकुल कुमार
।
यमुनानगर:-उपायुक्त मुकुल कुमार ने बताया कि ग्रामीण पैंशन धारकों को मिलेगी राहत, 2200 पैंशन वितरण केंद्रों का हरियाणा प्रदेश में ऑनलाइन उद्घाटन हुआ। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में बुजुर्गों, विकलांगों और महिलाओं को उनके घर के नजदीक ही बैंकिंग सुविधा देने के उद्देश्य से सभी कॉमन सर्विस सेंटर पर पेंशन वितरण केंद्र खोला जा रहा है। इन केंद्रों से बुजुर्गों के अलावा आमजन भी लेनदेन कर सकेंगे सोमवार को पेंशन वितरण केंद्रों का उद्घाटन ऑनलाइन किया गया यमुनानगर जिला प्रबंधक नवीन दत्ता ने बताया कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में बुजुर्गों विकलांगों सहित अन्य लाभार्थियों को पेंशन के लिए बैंकों में लंबी कतार में घंटों इंतजार करना पड़ता था अब वे नजदीकी सीएससी सेंटर से पेंशन ले सकेंगे, इसके अलावा पेंशन वितरण केंद्र पर बुजुर्गों के लिए जीवन प्रमाण पत्र की सुविधा भी दी जा रही है, अन्य पेंशन योजनाएं भी भविष्य में इससे जुडेंगी।इन केंद्रों की शुरुआत होने से लोग बैंक के चक्कर व लंबी लाइनों से बचेंगे। सीएससी केंद्रों से आसानी से पेंशन निकाल सकेंगे केवल उपभोक्ता को आधार कार्ड साथ लेकर जाना होगा और फिंगरप्रिंट के जरिए आधार लिंक के जरिए तुरंत पेंशन निकाल कर दे दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सोमवार को प्रदेश के 2200 ग्रामीण सीएससी पेंशन वितरण केंद्र व 500 मॉडल सीएससी केंद्रों का उद्घाटन सीएससी के एमडी रिटायर्ड आईएएस डॉ दिनेश त्यागी ने किया।


